Breaking

Monday, November 16, 2020

विभिन्न राशियों में स्थित मंगल ग्रह का फल




विभिन्न राशियों में स्थित मंगल ग्रह का फल-:मंगल के द्वादश राशियों में फल शास्त्रों में निम्नानुसार बताए गए हैं


मेष राशि-: यदि जन्म कुंडली में मंगल मेष राशि में स्थित हो, तो जातक योग्य संगठनकर्त्ता, सेनापति, सेनाधिकारी, चिकित्सक, पुलिस अधिकारी, आक्रामक स्वभाव वाला, सक्रिय, जल्दबाज, स्पष्ट बोलने वाला, उदार, कम खर्च करने वाला और पहले काम करना बाद में विचार करने वाला होता है।


वृषभ राशि-: यदि जन्म कुंडली में मंगल वृषभ राशि में स्थित हो, तो जातक अत्यंत कामुक, अनैतिक आचरण करने वाला, सिद्धांत रहित, स्वार्थी,उतावला और आवेश में पशु के समान व्यवहार करने वाला होता हैं।


मिथुन राशि-: यदि जन्म कुंडली में  मिथुन राशि में स्थित हो,तो जातक घरेलू जीवन से सुखी, शौकीन तबीयत, विद्वान, बलवान शरीर,उच्चाकांक्षी, अच्छा कवि या संगीतकार, नीति में दक्ष, कुशाग्र बुद्धि वाला,चतुर और जासूस के समान स्वभाव वाला होता है।


कर्क राशि-: यदि जन्म कुंडली में कर्क राशि में स्थित हो ,तो जातक कुशाग्र बुद्धि वाला, धनवान, बदमाश, कुशल चिकित्सक या सर्जन, चंचल मन वाला और हर बात में जुआ खेलने वाले स्वभाव का होता है।


सिंह राशि-: यदि जन्म कुंडली में  सिंह राशि में स्थित हो, तो जातक खगोल शास्त्र का ज्ञाता, ज्योतिष और गणित की ओर झुकाव वाला, माता-पिता का आज्ञाकारी, गुरुजनों का आदर करने वाला, उदार, मानसिक रोगी, सफल और बेचैन रहने वाला होता है।


 कन्या राशि-: जन्म कुंडली में  कन्या राशि में स्थित हो, तो जातक कमजोर पाचन शक्ति वाला, दुःखी विवाहित जीवन वाला, दुर्घटनाओं का शिकार होने वाला, अभिमान करने वाला, बड़ी-बड़ी बातें बनाने वाला और धोखेबाज होता है।


तुला राशि-: यह दिन जन्म कुंडली में  तुला राशि में स्थित हो, तो जातक लंबे कद वाला, सुंदर शरीर वाला, गोरे रंग का,उच्चाकांक्षी, धनवान बनने के लिए अधिक परिश्रम करने वाला, लड़ाई-झगड़े करने वाला, किसी पर कृपा करने वाला, पर स्त्रियों की ओर झुकाव और इनके कारण कठिनाइयों में पड़ने वाला होता है।


वृश्चिक राशि-: यदि जन्म कुंडली में  वृश्चिक राशि में स्थित हो तो जातक नीति में दक्ष, अच्छी याददाश्त शक्ति वाला,ईष्यालु स्वभाव का, बहुत ही हठी स्वभाव का,आक्रामक स्वभाव वाला,अभिमान करने वाला और सफल होता है।


धनु राशि-: यह दिल जन्म कुंडली में  धनु राशि में स्थित हो, तो जातक लोकप्रिय, प्रसिद्ध, उच्च प्रशासकीय पद पर कार्यरत, चतुर,  राजनैतिक नेता, झगड़ा करने वाला, कानून के प्रति निष्ठावान, सक्रिय, आक्रामक और उच्चाकांक्षी होता हैं।


मकर राशि-:यदि जन्म कुंडली में  मकर राशि में स्थित हो, तो जातक धनवान, उच्च राजनीतिक पद पर कार्यरत, सेनापति, उच्च अधिकारी, पुलिस अधिकारी प्रशासक, प्रचुर संतान वाला, उदा,मेहनत करने वाला, अच्छे स्वास्थ्य वाला, सम्मानित, बहादूर और प्रभावशाली होता हैं।


कुम्भ राशि-:यदि जन्म कुंडली में  कुंभ राशि में स्थित हो, तो जातक गरीब, दु:खी और असत्य बोलने वाला और बुद्धिहीन होता है।


मीन राशि-: यदि जन्म कुंडली में  मीन राशि में स्थित हो, तो जातक कामक्रीड़ा के लिए आतुर, आज्ञा मानने वाला, गंदा, अस्थिर जीवन जीने वाला और दु:खी घरेलू जीवन जीने वाला होता है।