Breaking

Wednesday, December 30, 2020

राशियों के नतीजे दशवें भाव में(Results of zodiac signs in the tenth house)


        


राशियों के नतीजे दशवें भाव में(Results of zodiac signs in the tenth house):-


1. मेष राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में पहली राशि मेष होने से मनुष्य अच्छे कामों को करने वाले होते है।

मनुष्य का मिजाज खराब और दूसरों के साथ भी नूर बर्ताब करने वाले होते है।

मनुष्य दूसरों के द्वारा दी गयी जानकारी को दूसरों को बताकर मतभेद करवाने वाले होते है।

मनुष्य विनय के गुण से रहित होते है और अच्छे मनुष्य में इनकी निंदा होती है।


2. वृषभ राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में दूसरी वृषभ राशि होने से मनुष्य अधिक रुपये-पैसे को खर्च करने वाले कामों में लगाने वाला होता है।

मनुष्य ब्राह्मण,देवता और मेहमानों को किस तरह खुश करना है,वह इन सब अपने तरीके खुश करने वाला होता है।

मनुष्य अच्छे और सज्जन मनुष्य को भी अपनी चतुरता से अपने पक्ष में करने वाले होते है।

3. मिथुन राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में तीसरी राशि मिथुन होने से मनुष्य अपने गुरुजनों की आज्ञा के अनुसार कोई भी कम को करने से पूर्व पूछकर करने वाले होते है।

मनुष्य ब्राह्मणों से लगाव रखने वाले और अपनी शोहरत से मान-सम्मान वाले होते है।

मनुष्य मुँह पर तेज चमकता दिखता है और हमेशा खेती से सम्बंधी कामों को करने में लगे रहने वाले होते है।


4. कर्क राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में चौथी राशि कर्क होने से मनुष्य प्याऊ, बगीचा, तालाब से सम्बन्धी कार्य करने वाला होता है।

मनुष्य विचित्र बावड़ी,तट, तथा घाटजनित कार्य करने वाला और दूसरों की मदद से इन सब कामों में अपनी मेहनत से और लगाव से पूरा करवाने वाले होते है।

मनुष्य के मन में दया की भावना नहीं होती है और जिससे उसको गुस्सा भी ज्यादा आता है।

5. सिंह राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में पांचवी राशि सिंह होने से मनुष्य पाप कर्म करने वाले होते है और किसी को भी अपने द्वारा डरावने की प्रकृति के होते हैं।

मनुष्य के शरीर का कोई भी अंग में विकृति होती है।

मनुष्य अपमी मेहनत से रुपये-पैसे को कमाने वाले होते है।

मनुष्य मिजाज से हिंसक और दूसरों की निंदा करने वाले होते है।

6. कन्या राशि :-मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में छठी कन्या राशि होने से मनुष्य की रुचि दूसरी औरतों में होती है और दूसरी औरतों का भोग लगाने वाले होते है।

मनुष्य दूसरों के साथ भद्दा और घिनौना काम करने से भी चुकने वाले होते है।

7. तुला राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में सातवीं तुला राशि होने से मनुष्य व्यापार कार्य करने वाला एवं धर्म सम्बन्धी कार्य करने वाला होता है।

मनुष्य सभी के प्रति एक आंख से दिखने वाले होते है।

मनुष्य गलत कार्य करने वाला होते है

मनुष्य अपने चाहे हुए कार्य करने वाला एवं दूसरों की सलाह से कार्य करने वाला होता है।


8. वृश्चिक राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में आठवीं वृश्चिक राशि होने से मनुष्य नीच मनुष्यों से भी निंदा किये जाने वाले होते है।

मनुष्य देवता, गुरु एवं ब्राह्मणों को पीड़ा देने वाले होते है।

मनुष्य दूसरें मनुष्य के साथ उचित व अनुचित तरह से निपटारा करवाने वाले होते है।


9. धनु राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में नवी धनु राशि होने से मनुष्य चिकित्सा कार्य में सेवा कार्य या  परिचर्यात्मक कार्य को करने वाले होते है।

मनुष्य दूसरे मनुष्य के ऊपर भलाई से सम्बंधित काम को करने वाले और कहि पर भी चोरी करने का काम भी करने वाले होते है।

मनुष्य अपनी मेहनत से काम करके राजा के समान जीवन को शान-शौकत से जीने वाले होते है।

मनुष्य अपने जीवन में गलत और अच्छे काम को करके समाज में अपना यश को बढ़ाने वाले होते है।


10. मकर राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में दशवीं राशि मकर होने से मनुष्य दुसरो को कष्ट पहुचने वाले काम करने वाले होते है।

मनुष्य के मन में किसी भी तरह की दया नहीं होने से अपने भाई-बन्धुओं को मारने से सम्बंधित काम करने वाले होते है।



11. कुंभ राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में ग्यारहवीं कुंभ राशि होने से मनुष्य अपने वंश की परंपरागत काम को करने वाले होते है।

मनुष्य अपने गुरुजनों के आदेश से व उनकी सोच को मानते हुए कामों को करने वाले होते है।

मनुष्य अपनी ख्याति से युक्त और आदर से कोई भी काम करने वाले होते है।

मनुष्य स्थिर और ब्राह्मणों की पूजा से युक्त काम करने वाले होते है।


12. मीन राशि :- मनुष्य की जन्मकुंडली के दशवें भाव में बारहवीं मीन राशि होने से मनुष्य दूसरे मनुष्य को ठगने का काम करने वाले होते है।

मनुष्य बाहरी दिखावा करने वाले ढोंगी और लालच करने होते है।

मनुष्य दूसरों के साथ अविश्वास और मनुष्यों के समुदाय के विरुद्ध काम करने वाले होते है।