Breaking

Tuesday, January 12, 2021

मीन राशि में 2021साल का मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले नतीजे ( Results of 2021 years of human life in Pisces Zodiac)


मीन राशि में 2021साल का मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले  नतीजे ( Results of 2021 years of human life in Pisces Zodiac):-

 मीन राशि के ग्रह हालात(दी,दू,थ,झ,म,दे,दो,च,ची):-मेष राशि का मंगल धन भाव में,वृषभ राशि का राहु पराक्रम भाव में,कर्क राशि का चन्द्रमा छठे भाव में,  वृश्चिक राशि का शुक्र व केतु भाग्य भाव में,धनु राशि का सूर्य व बुध दशवें घर में और मकर राशि का गुरु व शनि लाभ स्थान में गतिशील रहेंगे।


मीन राशि के मनुष्य को जनवरी महीने में मिलने वाले नतीजे:-  

◆मीन राशि के मनुष्य को जनवरी महीने में व्यवसाय के विकास होने से रुपये-पैसों के मिलने के योग बनते है।

◆मनुष्य के अटके हुए पुराने काम पूरे होंगे।

◆मनुष्य को अपने व्यवसाय में जितना सोचा था,उससे ज्यादा मनुष्य को फायदा मिलेगा।

◆मनुष्य जो विदेश जाने के सम्बंध में आ रही मुश्किलों का समाधान होकर रास्ते खुल जाएंगे।

◆मनुष्य अपने पारिवारिक मामलों में सही फैसले ले पाएंगे।

◆मनुष्य को अपने परिवार के लोगों से मदद मिलने से अच्छी ऊर्जा मिलेगी।

◆मनुष्य को अपने व्यापार में ज्यादा फायदा होगा।

 

मीन राशि के मनुष्य कों फरवरी महीने में मिलनेे वाले नतीजे:- 

◆मीन राशि के मनुष्य को फरवरी महीने में व्यावसायिक विरोधी तेज हो जाएंगे,लेकिन समय के साथ वे ठंडे भी हो जाएंगे।

◆मनुष्य के जीवन में आ रही समस्याओं के समाधान में दूसरे लोगों का साथ नहीं मिलने पर निराश हो जाएंगे।

◆मनुष्य अपनी योग्यता से अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब होंगे।

◆मनुष्य की रुचि धर्म की छिपी हुई बातों को जानने में बढ़ेगी।


मीन राशि के मनुष्य को मार्च महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को मार्च महीने में रुपये-पैसों के सम्बंध में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

◆मनुष्य को व्यावसायिक सम्पर्कों का फायदा मिलेगा।

◆मनुष्य को चुनौतीयों से लड़ने में ताकत मिलेगी।

◆मनुष्य को अपने रिश्तेदारों से मदद की जरूरत महसूस होगी।

◆मनुष्य को अपने परिवारक मामलों को दूसरों के सामने नहीं उजागर करे,अन्यथा हानि हो सकती है।

◆मनुष्य को कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में राहत मिलेगी।


मीन राशि के मनुष्य को अप्रैल महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को अप्रैल महीने में पूरे आत्मविश्वास से काम करने से बिगड़ते हुए मामलों को भी खुद अपने दम पर सम्भालने की ताकत विकसित होगी।

◆मनुष्य को अपने काम करने की जगह पर विरोध करने  वाले और अनदेखा करने वालो पर भी मनुष्य का रौब बनेगा।

◆मनुष्य अपने परिवार के लोगो के लिए इच्छानुसार भौतिक सुख-साधनों को जुटाने में सफल रहेंगे।


मीन राशि राशि के मनुष्य को मई महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को मई महीने में व्यावसायिक कार्यों की चाल बिना बाधा के ठीक रहेगी।

◆मनुष्य अपने पारिवारिक सदस्यों के सुख-साधनों की सुविधाओं को जुटाने में सफल होंगे।

◆मनुष्य के परिवार में किसी काम के सफल होने से घर व परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

◆मनुष्य के परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ वैचारिक समन्वय बना रहेगा।

◆मनुष्य के द्वारा किसी दूसरे लोगों को दिया गया धन मिलने के योग बनते है।

◆मनुष्य के द्वारा नये मकान और वाहन खरीदने की योजना बनेगी।


मीन राशि के मनुष्य को जून महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-:

◆मीन राशि के मनुष्य को जून महीने में रुपये-पैसों की बढ़ोतरी के योग बनेंगे।

◆मनुष्य अपने काम की जगह पर रुतवा बढ़ने से अपने विरोधियों का शमन करने में कामयाब भी होंगे।

◆मनुष्य की सन्तान का मिजाज चंचल होगा।

◆मनुष्य कई सामाजिक कामों को एक साथ करने में सफल होंगे।

◆मनुष्य को अपने परिवार में नये संसाधनों को स्वीकार करेंगे।

◆मनुष्य अपने जोश से आ रही मुश्किलों का सामना करते हुए उनका समाधान भी करने में सफल होंगे।


मीन राशि के मनुष्य को जुलाई महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को जुलाई महीने में काम करने की जगह पर बार-बार अनादर होने का अहसास होगा,जिससे मनुष्य के विचारों में तेजी आएगी।

◆मनुष्य के परिवार में सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।

◆मनुष्य को अपने व्यावसायिक उद्देश्यों को पाने में मुश्किलें आएगी।

◆मनुष्य के सगे सम्बन्धीयों व दोस्तों के द्वारा मदद नहीं मिलने पर मन मे निराशा घर कर जाएगी।

◆मनुष्य को भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।


मीन राशि के मनुष्य को अगस्त महीने में मिलने वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को अगस्त महीने में बिना मतलब के खर्चो के बढ़ने चिंता बढ़ेगी।

◆मनुष्य के द्वारा भूमि-भवन के खरीदने-बेचने से सम्बंधित फैसले को समय पर लेने से रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी।

◆मनुष्य के व्यवसाय का विस्तार होगा।

◆मनुष्य के द्वारा नयी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन होंगें।

◆मनुष्य को महीने के अंत समय में रुपये-पैसो के बढ़ोतरी होने से आसार बनने लगेंगे।

◆मनुष्य को व्यापार में फायदा मिलेगा।


मीन राशि के मनुष्य को सितम्बर महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-:

◆मीन राशि के मनुष्य को सितम्बर महीने में बढ़ रही लगातार व्यावसायिक परेशानियों से आजादी मिलेगी।

◆मनुष्य को जमीन-जायदाद से अच्छे रुपये-पैसों की प्राप्ति हो सकती हैं।

◆मनुष्य अपने व्यावसायिक कामों को पूरा ठीक समय पर करने में सफल होंगे।

◆मनुष्य के चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामलों में ज्यादा उलझ सकते है और बिगड़ सकते है, अतः सावधानी से धैर्य के साथ काम करे।

◆मनुष्य को महीने के अंत समय में रुपये-पैसों के मामलों में सुधार होगा।


मीन राशि के मनुष्य को अक्टूबर महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को अक्टूबर महीने में पूरे माह में मनुष्य के अनुसार समय साथ देगा।

◆मनुष्य को राजपक्ष से मदद मिलेगी।

◆मनुष्य को दोस्तों का साथ मिलेगा।

◆मनुष्य की पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

◆मनुष्य का समाज में रुतबा बढेगा।

◆मनुष्य को धार्मिक और आध्यात्मिक उत्सवों में जाने का मौका मिलेगा।

मनुष्य को अपने काम करने की जगह पर अधिकारियों से मदद मिलेगी।


मीन राशि के मनुष्य को नवम्बर महीने में मिलने वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को नवम्बर महीने में नयी व्यावसायिक योजनाओं के अनुसार काम करने में कामयाब होंगे।

◆मनुष्य के पुराने अटके हुए कामों में तेजी आएगी।

◆मनुष्य को भाग्य का साथ मिलने से अपने परिवार के लोगों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने में कामयाब होंगे।

◆मनुष्य को महीने के बीच के दिनों में बहुत ज्यादा कामयाबी मिलेगी।

◆मनुष्य को रुपये-पैसों के मामलों में अच्छी उन्नति होगी।


मीन राशि के मनुष्य को दिसम्बर महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆मीन राशि के मनुष्य को दिसम्बर महीने में सामाजिक क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा कोशिश करने पर भी मान-सम्मान नहीं मिलने से मनुष्य के मन ही मन में भड़ास रहेगी।

◆मनुष्य को अपने काम करने की जगह पर विरोधियों से सचेत रहना होगा और सावधानी से काम को करना होगा।

◆मनुष्य को वाहन चलाते समय सचेत होकर वाहन को चलाना होगा।

◆मनुष्य को महीने के अंत दिनों में राहत मिलेगी।

◆मनुष्य को बिगड़ते कामों में अपने जीवनसाथी का सहारा और मदद मिलेगी।


मीन राशि वाले मनुुुष्य को 2021 साल में ग्रहों के हालात के पड़ने वाले असर को कम करने के उपाय:- करें

1.सवा पांच रत्ती का पुखराज या सुनैला गुरु यन्त्र में जड़वाकर अभिमंत्रित करके गले में मनुष्य को पहना चाहिए।

2.मनुष्य को गुरुवार के दिन बेसन(पीला) का भोजन करना चाहिए।

3.मनुष्य गुरुवार को व्रत करें व केसर चन्दन का तिलक लगावें।

4.मनुष्य को विष्णु सहस्र या सुदर्शन कवच का पाठ करें।

5.मनुष्य को सवा पांच किलो चने की दाल का दान करें।

6.मनुष्य के द्वारा गाय को गुड़ खिलाएं।

7.मनुष्य की जन्मकुंडली में गुरु शत्रु राशि या अस्त या वक्री हो तो हमेशा कांसे की कटोरी में भोजन करें।

8.सवा सात किलो चने की दाल,पीले कपड़े,पीतल,कांस्य के बर्तन या सोने का दान देवे।

9.गुरुवार को कपड़े व बाल नहीं धोये।

10.माता-पिता का व गुरु का आशीर्वाद लेकर काम-धन्धे पर जावें।

11.पांच गुरुवार किसी गरीब ब्राह्मण जोड़ा-जोड़ी को भोजन करवा कर दोनों को पांच कपड़ों सहित सोलह श्रृंगार सामग्री व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेवें।