Breaking

Sunday, January 3, 2021

सिंह राशि में 2021 साल का मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले  नतीजे(Results of 2021 years of human life in Leo zodiac)

                    सिंह राशि में 2021साल का मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले  नतीजे ( Results of 2021 years of human life in Leo zodiac)

        



सिंह राशि में 2021साल का मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले  नतीजे ( Results of 2021 years of human life in Leo zodiac):-

सिंह राशि के ग्रह हालात(मा,मी, मु,में,टा, टी, टू, टे):-
वृश्चिक राशि का शुक्र व केतु चोथे घर में, धनु राशि का सूर्य व बुध पांचवें घर में, मकर राशि का गुरु व शनि छठे स्थान में और मेष राशि का मंगल भाग्य घर में,वृषभ राशि का राहु दशवें घर में और कर्क राशि का चन्द्रमा बारहवें घर में भ्रमणशील रहेंगे।


सिंह राशि के मनुष्य को जनवरी महीने में मिलने वाले नतीजे:-  

◆सिंह राशि के मनुष्य जनवरी महीने में भौतिक सम्पन्नता को पाने के लिए उनकी इच्छा बहुत ही तेज होगी।

मनुष्य के मन में अपने व्यवसाय के लिए नये विचार आयेंगे। जिसके कारण मनुष्य उन व्यवसायिक काम को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

मनुष्य का मस्तिष्क में ऊर्जावान बनी रहेगी,जिससे मनुष्य के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

मनुष्य अपने वरिष्ठों को अपनी काम करने कि क्षमता से असर करने में कामयाब होंगे।

मनुष्य के कर्म की जगह पर वर्चस्व बढ़ेगा।

 

 सिंह राशि के मनुष्य कों फरवरी महीने में मिलनेे वाले नतीजे:- 

◆सिंह राशि के मनुष्य को फरवरी के महीने में अपने पारिवारिक संकटों के मामलों को टालने में कामयाब होंगे।

मनुष्य को अपने परिवार के लोंगो का सहयोग पूरी तरह से मिलेगा।

मनुष्य के कार्य स्थल पर संगठन की विशिष्ट योजनाओं में इनको भी शामिल करके विशेष बड़ा ओहदा मिल सकता है।

मनुष्य के व्यवसाय में विस्तार होने जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

मनुष्य को महीने के समाप्ति पर रुपये-पैसों का लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि के मनुष्य को मार्च के महीने में मिलने वाले नतीजे:-

सिंह राशि के मनुष्य को मार्च महीने में मन के अंदर ज्ञान की जागृति होगी।

मनुष्य अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत को अपने आप जान लेंगे।

मनुष्य अपने रिश्तेदारों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

मनुष्य को इस महीने में अधिक रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी।

मनुष्य अपने पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे।

मनुष्य के दोस्तो से मदद मिलेगी।

मनुष्य को महीने के अंत में आत्मविश्वास में मजबूती मिलेगी।

सिंह राशि के मनुष्य को अप्रैल महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

सिंह राशि के मनुष्य को अप्रैल महीने में मनुष्य अपने आध्यात्मिक ज्ञान और साहस का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे मनुष्य को आत्मसंतुष्टि मिलेगी।

मनुष्य विवादास्पद मामलों को अपने से दूर रखने में कामयाब होंगे।

मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने में अभी समय लगेगा।

मनुष्य के परिवार में मांगलिक कार्य होने से खुशियों का वातावरण बना रहेगा।


सिंह राशि के मनुष्य को मई महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆सिंह राशि के मनुष्य को मई महीने अपनी घरवाली के मिजाज में अचानक बदलाव आने से मनुष्य को मन मे बिना जानकारी का डर रहेगा।

मनुष्य को मानसिक तनाव भी रहेगा।

मनुष्य की ग्रह हालात से रुपये-पैसे की आवक को ठीक-ठाक बनी रहेगी।

मनुष्य के व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मनुष्य को अपने ऊपर ध्यान देने पर ही फायदा मि सकता है।


सिंह राशि के मनुष्य को जून महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-:

◆सिंह राशि में जून के महीने में मनुष्य को मन को खुश करने वाली खबरे मिलेगी।

मनुष्य की पारिवारिक आशाएँ सभी तरह पूर्ण होंगी।

मनुष्य को कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा।

मनुष्य को आने वाले अच्छे दिनों की सुचना मिल जाएंगी

मनुष्य को रुपयों-पैसों की अच्छी हालात में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि के मनुष्य को जुलाई महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆सिंह राशि के मनुष्य का जुलाई महीने में  मन अशांत रहेगा,जिसके कारण मनुष्य की प्रतिक्रियाएं तेज होगी।

मनुष्य के व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आयेगी, लेकिन आवक में कोई भी तंगी नहीं होगी।

मनुष्य अपने धीरज से कम को करते रहे तो उनको कामयाबी मिलेगी।

मनुष्य को अपने अधीनस्थों से अपने तरीकों से काम को करवा होगा।

सिंह राशि के मनुष्य को अगस्त महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

सिंह राशि के मनुष्य को अगस्त महीने की शुरुआत में अपने पारिवारिक मुश्किलों से बचना होगा।

मनुष्य के घनिष्ट दोस्ती में दरार आ सकती है।

मनुष्य को कोई ऐसी घटना को झेलना पड़ सकता है,जो उसने कभी उस घटना के बारे में कभी नहीं सोचा हो।

मनुष्य के व्यवसाय में उतार-चढ़ाव होता रहेगा।

मनुष्य को रुपयों-पैसों की आवक कम हो सकती है।


सिंह राशि के मनुष्य को सितम्बर महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-:

◆सिंह राशि के मनुष्य को सितम्बर महीने में गुप्त विरोधी पक्ष कुछ ज्यादा ही परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।

मनुष्य को मदद करने वाले कि सोच से निराश होने पड़ेगा,जिसके कारण कोई भी कम में मन नहीं लगेगा।

मनुष्य की आवक में कमी आएगी,लेकिन महीने के अंत में ठीक हो जाएंगी।

सिंह राशि के मनुष्य को अक्टूबर महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

◆सिंह राशि के मनुष्य को अक्टूबर महीने में जो मन के विचार है,उन विचारों को जीवित रूप देने की कोशिश करेंगे।

मनुष्य केवल अपनी कामयाबी के बारे में ही सोचते रहेंगे।

मनुष्य के द्वारा मजबूती व पक्के इरादा से किये गये काम मे सफलता मिलेगी।

मनुष्य के पक्के इरादे से काम के करने से दूसरे इनके दुश्मन अपना प्रतिशोध लेने का मन बनाएंगे।

मनुष्य को रुपये-पैसों की आमदनी ठीक रहेगी।

मनुष्य अपने कर्म की जगह पर बिना मतलब की बातों से चिंता करेंगे।

सिंह राशि के मनुष्य को नवम्बर महीने में मिलने वाले नतीजे:-

सिंह राशि के मनुष्य को नवम्बर महीने में बुद्धि के तेज होने से व्यावसायिक दृष्टि खोजपूर्ण होगी।

मनुष्य का सहयोगियों पर पूर्ण असर बना रहेगा,जिससे मनुष्य का अपने ऊपर विश्वास भी बढ़ेगा।

मनुष्य को ग्रह की गति की हालात से अचानक धन की प्राप्ति होगी।

मनुष्य को अपनी भावुकता और असावधानी से बचना होगा।

मनुष्य कोई भी तरह से फैसला लेने से पहले बार-बार सोचते हुए फैसला लेवे।


सिंह राशि के मनुष्य को दिसम्बर महीने में मिलनेे वाले नतीजे:-

सिंह राशि के मनुष्य को दिसम्बर महीने में अपने विचारों को खुलकर प्रकट करने से पहले युक्ति बनाये। फिर समय आने पर अपनी बात को रख सकते है।

मनुष्य को असमय अपनी बात को रखने से हानि हो सकती है।

 मनुष्य की आवक अच्छी रहेगी,लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

मनुष्य की मदद करने वाले लोग इनसे कुंठा की सोच रखेंगे।


सिंह राशि वाले मनुुुष्य को 2021 मेंं  पड़ने वाले असर को कम करने के उपाय:- करें

1.सवा पांच रत्ती का माणिक्य सूर्य यंत्र में जड़वाकर अभिमंत्रित करके गले में पहने।

2.मनुष्य हमेशा सूर्य को अर्ध्य देवें।

3.मनुष्य आदित्य ह्रदय स्तोत्र का हमेशा पाठ करें।

4.मनुष्य गुलाबी रंग का सुंगन्धित रुमाल अपने पास में रखें।

5.मनुष्य की जन्मकुंडली में सूर्य ग्रहण का योग बन रहा हो तो सूर्य ग्रहण के दिन सवा पांच किलो गेँहू या चने की दाल व कांसे की कटोरी में तेल भरकर उसका दान करें।