Breaking

Thursday, January 28, 2021

दैनिक राशियों के नतीजे दिनांक 28 जनवरी 2021 के(Results of daily amounts as on 28 January 2021)



दैनिक राशियों के नतीजे दिनांक 28 जनवरी 2021 के(Results of daily amounts as on 28 January 2021):-आज दिनांक 28 जनवरी 2021  कर्क राशि में चन्द्रमा पूरे दिन रहने से मनुष्यों की बारह राशियों में क्या असर रहेगा।आज दैनिक राशिफल के आधार पर मनुष्यों को क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।यह दैनिक राशि फल चन्द्रमा की गति के आधार पर हैं। आज के दैनिक राशिफल से जान सकते है-



1.मेष राशि के नतीजे(🐐 चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ):-आज के दिन मे मेष राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेंंगे-पहले घर में मंगल,चौथे चन्द्रमा,दशवें घर में सूर्य,शनि व गुरु ग्रह,नवें घर में शुक्र ग्रह और ग्यारहवें घर में बुध ग्रह होने से मनुष्य को आज के दिन में सबसे ज्यादा कष्ट होंगे। मनुष्य का मन डर से भरा रहेगा और अशांत भी रहेगा।परिवार में सुख नहीं होकर दुःख की अनुभूति होगी। मनुष्य का कई भी मन नहीं लगेगा जिससे उसके कामों में नाकामयाबी की प्राप्ति होगी। मनुष्य को रुपये-पैसों का नुकसान हो सकता है।मनुष्य को छाती में दुखावा हो सकता है। वाहन को नुकसान और वाहन से चोट लग सकती है।यात्रा में कष्ट होगा। माता से सम्बंधित समस्या होगी।रोजगार-धंधे में जितना मिलना चाहिए उससे भी कम की प्राप्ति होगी। परिवार में कलह होगा। मन बेचैन रहेगा।जीवनसाथी से टकराव होगा।दुश्मन हावी होंगे।दुश्मन हावी होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

 


2.वृषभ राशि के नतीजें(🐂 ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):-आज के दिन में आज के दिन मे वृषभ राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा-तीजे घर में चन्द्रमा,आठवें घर में शुक्र,नवें घर में सूर्य,शनि,गुरु की युति,दशवें घर में बुध और बारहवें घर में मंगल होने से  मनुष्य को आज के दिन में किये गए कामो में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज के दिन में कई गई यात्रा जिस उद्देश्य के लिए हो वह बिना किसी परेशानी के पूर्ण होगी।दोस्तों और भाइयों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे।मनुष्य अपनी योग्यता से अपने काम को अंजाम देंगे। धंधा अच्छा रहेगा। अपने परिचितों से सम्बन्धो में सुधार होगा विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और परीक्षा के लिए अच्छा दिन रहेगा।ओरतों से दोस्ती होगी। परिवार में खुशहाली होगी।रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी। कि दूसरों के घर पर जा सकते है।नोकरी करने वालों का काम करने के तरीके से सीनियर खुश रहेंगे।



3.मिथुन राशि के नतीजे(👫🏻का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह):-आज के दिन मे मिथुन राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा-मनुष्य के गोचर में दुजे घर में चन्द्रमा, आठवें घर में शनि,गुरु और सूर्य ग्रह की युति,नवें घर में बुध ग्रह,सातवें घर में शुक्र ग्रह और ग्याहरवें घर में मंगल होने से मनुष्य को आज थोड़ी सावधानी रखनी होगी,अन्यथा बुरा हो सकता है। मनुष्य को रुपये-पैसों में तकलीफ होगी।बनते हुए काम बिगड़ेंगे।परिचितों से बिना मतलब के अपनी वाणी से टकराव होगा।काम करने की इच्छा होते हुए भी काम को नहीं कर पाएंगे। किसी का अच्छा करने पर भी बुराई हाथ आएगी।अपनी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।अपने सम्मान को स्वयं ही चोट पहुचाएंगे।मन एक जगह पर टिकेगा नहीं।बिना मतलब का खर्च हो सकता है। धंधे में ध्यान नहीं लगेगा।जीवनसाथी के साथ मतभेद और क्लेश होगा। सन्तान कहना नहीं मानेंगी।विरोधी फसाने की ताक में रहेंगे।



4.कर्क राशि के नतीजे(🦀ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):-आज के दिन मे कर्क राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेेेगा-गोचर की ग्रह स्थिति में छठे घर में शुक्र,सातवें घर में शनि,सूर्य व गुरु की युति,आठवें घर में बुध ग्रह,दशवें घर में मंगल ग्रह और पहले घर में चन्द्रमा रहने से आज के दिन का समय बहुत ही अच्छा रहेगा।मनुष्य आज के दिन सुख का अनुभव करेंगे। मनुष्य के जीवन में आज के दिन तकदीर साथ देगी जिससे मनुष्य अपने सभी कामो को समय पूरा कर पाएंगे। आज की से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। मन मे बहुत खुशी रहेगी। सामाजिक जीवन में मान बढेगा। धंधे में बरकत होगी। परिवार के सदस्यों के बीच रुतबा बढेगा। तर्क-वितर्क में जीत होगी। दुश्मनों के हौसले परस्त होंगे। कई घूमने के लिए की जाने वाली यात्रा शुभ होगी। अपने दाम्पत्य जीवन मे सुख-शांति रहेगी और सन्तान से सुख मिलेगा।



5.सिंह राशि के नतीजे(🦁 मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):-आज के दिन मे सिंह राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा-मनुष्य की राशि से गोचर के छठे घर में सूर्य,शनि,गुरु होने से,पांचवे घर में शुक्र ग्रह,सातवें घर में बुध ग्रह,नवें घर में मंगल और चन्द्रमा के बारहवें घर में होने से आज के दिन मनुष्य को सचेत रहकर ही अपने कामों को अंजाम देना चाहिए। आज वाहन से बचे।बिना मतलब के खर्च से आप आज परेशान रह सकते है। मनुष्य को किसी दूसरों के द्वारा अपमान सहना पड़ सकता है। चारों तरफ से परेशानी रहेगी।मन में किरकिराट रहेगी। दूसरे सही तरीके बातचीत नहीं करेंगे। आज शरीर का ध्यान रखे।हर काम में नाकामयाब होंगे।कोई हादसा हो सकता है।आंखों का ध्यान रखे। बिना मतलब के झंझाल में नहीं पड़े।परिचितों से तर्क-वितर्क हो सकता है। धंधा ठीक-ठाक रहेगा। 



6.कन्या राशि के नतीजे(🙎🏻‍♀️ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):-आज के दिन मे कन्या राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा- आठवें घर में मंगल,ग्याहरवें घर में चन्द्रमा और चौथे घर में शुक्र,पांचवे घर में सूर्य,गुरु,शनि और छठे घर में बुध के होने से मनुष्य के लिए आज कुछ विशेष होगा।पुराने मित्रों से मित्रता बढ़ेगी और मदद भी करेंगे।रुपयों-पेसो की प्राप्ति होगी जिससे मन खुश रहेगा।मन की सब इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।कई पार्टी आदि में जा सकते है। आज मन के मुताबिक अच्छा खाना खाने की इच्छा होगी। मन की सोच में सकारात्मकता आएगी। अपने बच्चों के द्वारा सुख की प्राप्ति होगी।मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहने से ताजगी का अनुभव करेंगे।कोई पुरानी बीमारी में राहत होगी।किसी दूसरों को परामर्श देने पर यश बढेगा। धंधा अच्छा रहेगा। 



7.तुला राशि के नतीजे(⚖रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):-आज के दिन मे तुला राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा- ग्रह गोचर में तीजे घर में शुक्र, चौथे घर में सूर्य,शनि,गुरु ग्रह की युति,पांचवे घर में बुध ग्रह,सातवें घर में मंगल और दशवें घर में चन्द्रमा की स्थिति से मनुष्य को शुभ सूचना मिल सकती है। अपने मन की कामनाओं के पूरा होने से इज्जत की बढ़ोतरी होगी।दूसरों पर दबाव बनाने की कोशिश रहेगा और अपना रुतवा भी बढ़ेगा।परिवार में नई सुख के साधन को बढ़ेंगे।धंधे में फायदा मिल सकता है। सज्जन लोगों से मुलाकात होगी।अपने से सीनियर से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य कर सकते है। सामाजिक में रुतवा बढ़ेगा। टकराव में जीत होगी।दुश्मन झुकेंगे।मनुष्य को वहन का सुख मिलेगा।सार्वजनिक कार्यो में सहयोग देने से मान होगा



8.वृश्चिक राशि के नतीजे(🦂 तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):-आज के दिन मे वृश्चिक राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा-ग्रह गोचर में दुजे घर में शुक्र ग्रह,तीजे घर में सूर्य,शनि,गुरु ग्रह,चौथे घर में बुध ग्रह,छठे घर में मंगल ग्रह और नवें घर में चन्द्रमा रहने से आज के दिन अच्छा रहेगा। मनुष्य की इच्छा धर्म-कर्म करने की होगी और दान-पुण्य कर सकते है। दूसरों की मदद भी करेंगे।ईश्वर के गुणगान करने में रुचि बढ़ेगी।कोई भी धार्मिक यात्रा कर सकते है। मनुष्य का समय पक्ष का रहने से भाग्य साथ देगा।धंधे में फायदा हो सकता है।सामाजिक जीवन में इज्जत बढ़ेगी। अपने पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलेगा।कोई भी दुर्घटना के योग भी बन रहे है। रुपये-पैसों का नुकसान हो सकता है।



9.धनु राशि के नतीजे(🏹 ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):-आज के दिन मे धनु राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा- ग्रह गोचर में शुक्र ग्रह पहले घर मे,दूसरे घर में सूर्य,शनि,गुरु,तीसरे घर मे बुध,पांचवे घर मे मंगल और आठवें घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य के लिए आज कष्टों भरा दिन बीतेगा।मनुष्य के शरीर में परेशानी हो सकती है। मनुष्य को कोई दुर्घटना का डर लगा रहेगा।मरने से भी खराब कष्ट होंगे।मनुष्य को सब तरह का डर और दुःख रहेगा।सम्बन्धीयों से दुश्मनी बढ़ेगी।बिना मतलब के बोलचाल होगी।कोई भी तरह की यात्रा करने पर कष्ट रहेगा।धंधे में मोलमाल रहेगी।नोकरी के पेशा वाले व्यकियों को सीनियर से बिना मतलब की फटकार मिलेगी।रुपयों-पैसों की तंगी होगी।



10.मकर राशि के नतीजे(🐊 भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी):-आज के दिन मे मकर राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेगा-पहले घर में शनि,गुरु और सूर्य,चौथे घर में मंगल,चन्द्रमा सातवें घर और बारहवें घर में शुक्र की ग्रह चाल होने से मनुष्य को आज अच्छी सूचना मिल सकती है।शरीर में ताजगी रहने से मन को सुख की प्राप्ति होगी। अपने बच्चों और अपने जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा।कोई भी काम बिना रुकावट के पूरे होंगे।तर्क-वितर्क में विजय मिलेगी। विरोधी हर मानेंगे।रोजमर्रा के धंधे से मन को शांति रहेगी।यात्रा में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी।शरीर निरोग रहेगा।ओरतों से फायदा होगा और वाहन का सुख मिलेगा।



11.कुंभ राशि के नतीजे(🏺 गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):-आज के दिन मे कुंभ राशि के मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेेगा- पहले घर में बुध,तीजे घर में मंगल,छठे घर में चन्द्रमा,ग्याहरवें घर में शुक्र और बारहवें घर में सूर्य,शनि एवं गुरु होने से   आज अच्छी सूचना आ सकती है। मनुष्य को आज के दिन में स्वास्थ्य में सुधार आएगा जिससे मन लगेगा। दुश्मनों पर जीत होगी। अच्छे दोस्तों से भेंट होगी।मन की कामना पूरी होगी।अपने मन की सोची हुई वस्तु की प्राप्ति होगी।मनुष्य को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कहि से लिये उधार रुपयों-पैसों को चुकाने से छूटकारा मिलेगा। मनुष्य को जिससे खुशी महसूस होगी। अच्छा दिन बीतने से शरीर मे ताजगी और उत्साह रहेगा। धंधा ठीक रहेगा।परिवार में सुख-शांति रहेगीं



12.मीन राशि के नतीजे(🐋दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):-आज के दिन मे मीन राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर  होने वाले है जो इस तरह रहेेेगा-ग्रह गोचर में दुजे घर में मंगल, पांचवे चन्द्रमा,नवें घर में शुक्र,दशवें घर में सूर्य,शनि,गुरु और बारहवें घर में बुध के होने से मनुष्य के लिए आज का दिन हंसी-खुशी से बिताएंगे।सोचने की क्षमता का विकास होगा।मनुष्य के द्वारा शुरू किए कामों में कामयाबी मिलने सी जश मिलेगा। मनुष्य के मन में अच्छे विचार आएंगे और निरशा दूर होगी।मनुष्य को अपने बच्चों से फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा और कम्पीटीशन में अच्छी कामयाबी मिल सकती है।मनुष्य के लिए आज के दिन जुआ,सट्टा के लिए अच्छा समय है।आज के दिन मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ सकती है।

 

।।आज का दिन सभी के लिए मंगलमय रहें।।


                 ।।शुभ भवतु।।