Breaking

Sunday, February 20, 2022

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानें वृषभ वार्षिक राशिफल (How will be the year 2022 for the people of Taurus, know Taurus annual horoscope)




वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानें वृषभ वार्षिक राशिफल (How will be the year 2022 for the people of Taurus, know Taurus annual horoscope):-भचक्र की द्वितीय राशि वृृृषभ आकृति में बैल के समान ,पृथ्वीतत्व, स्थिर, रजोगुणी, स्त्रीलिंग, रात्रि बली, दक्षिण दिशा स्वामिनी, जमीन-जायदाद एवं धन-दौलत के मध्य निवास करने वाली, मनमोहिनी एक शुभ राशि है। प्रतिवर्ष अंग्रेजी तिथि के 20 अप्रैल के आसपास सूर्य के इस राशि में प्रवेश करता है और 20 मई तक रहता है। इसका विस्तार 30°अंश से 60°अंश है। शुक्र इस राशि का स्वामी ग्रह है। मंगल इसका शत्रु ग्रह हैं। चन्द्रमा की यह उच्च राशि हैं। शनि, बुध, मंगल, सूर्य शुभ फलदायी, भाग्यशाली और गौरव बढ़ाने वाले कारक ग्रह हैं। अकेला शनि, शनि +बुध युति या शनि+सूर्य सफलयोग हैं।


नये साल के समय ग्रह हालात:-वृषभ राशि में राहु लग्न के घर में, कर्क राशि का चन्द्रमा पराक्रम घर में, वृश्चिक राशि का चन्द्रमा, मंगल एवं केतु सातवें घर में, धनु राशि का सूर्य एवं शुक्र आठवें घर में, मकर राशि का बुध व शनि भाग्य स्थान में और कुम्भ राशि का गुरु ग्रह दशवें घर में भ्रमणशील रहेंगे।


वर्ष 2022 में हिंदु पंचांग के अनुसार:-नये वर्ष के समय वृषभ राशि वालों मनुष्य की जन्म राशि में राहु ग्रह 14 अप्रैल से भ्रमणशील होकर बारहवें घर में  होने से बुरा असर डालेगा।

फिर 13 अप्रैल को अपनी राशि में गुरु ग्याहरवें घर में विराजमान मीन राशि में रहने से शुभ रहेगा।

फिर 28 जुलाई को गुरु ग्रह वक्री व 23 नवम्बर से गुरु ग्रह मार्गी रहेगें।

शनि ग्रह 29 अप्रैल से दशवें घर में अपनी राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे।

फिर शनि ग्रह 4 जून को वक्री होंगे और 13 जुलाई को फिर मकर राशि में नवें घर में प्रवेश करेंगे।

फिर शनि ग्रह 23 अक्टूम्बर से मार्गी होकर 17 जनवरी 2023 से फिर दशवें घर में भ्रमणशील होंगे।


वृषभ राशि वालों के लिए जनवरी महीने का राशिफल:-  

◆वृषभ राशि के मनुष्य जनवरी के महीने में किसी भी मनुष्य के सहयोग की उम्मीद नहीं रखते हुए अपने परिवार के सदस्यों पर विश्वास करें। 

◆मनुष्य के मन में बुरे विकार उत्पन्न होने से मनुष्य गहराई से मन ही मन में सोच में डूबा रहेगा।

◆मनुष्य को अपने कार्यों में मेहनत करने पर थकावट या परिश्रम का असाधारण फल मिल सकता हैं और कार्य में सफलता कम मिलेगी।

◆मनुष्य को अपने धन्धे व रोजगार के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं देकर अपने कार्यों को लग्न के साथ पूरा करने की कोशिश करनी होगी।

◆मनुष्य को झूठे आरोप लग सकते हैं, जिससे मन में विकार पैदा होंगे। 


वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को फरवरी के महीने में मनुष्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी।

◆मनुष्य को दूसरों के साथ मिल-जुलकर कार्य करने के भाव जागृत होगें और मन में किसी भी कार्य को करने मे रुचि बढ़ेगी

◆मनुष्य को अपने जीवन में मान या प्रतिष्ठा मिलेगी।

◆मनुष्य किसी तरह की नवीन भावी कार्यों की रचना कर सकते हैं।

◆मनुष्य को रोमांचित होकर खुशी मिल सकती हैं।

◆मनुष्य को दूसरों के साथ तालमेल बैठेगा और आपसी लगाव भी बढ़ेगा।

◆मनुष्य को किसी से भी मतभेद नहीं रखना होगा। 

◆मनुष्य को अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा।


वृषभ राशि वालों के लिए मार्च महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को मार्च महीने में मन में किसी भी कार्य को करने मे रुचि बढ़ेगी। 

◆मनुष्य को अपने जीवन में मान या प्रतिष्ठा मिलेगी 

◆मनुष्य के धंधे में कमाई ठीक होने पर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी। रहेगी

◆मनुष्य को तकरार वाले भूमि से सम्बंधित व पुश्तैनी सम्पति के मामलों में मुश्किलें आयेगी।

◆मनुष्य को किसी समस्या का हल निकालने की क्रियाओं का माध्यम मिल सकता हैं। 

◆मनुष्य को दूसरों के साथ तालमेल बैठेगा और आपसी लगाव भी बढ़ेगा। 


वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को अप्रैल महीने में परिवार के लोगों के बारे में विचार चलते रहेंगे और परिवार के लोगों के बीच किसी भी तरह को लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे।

◆मनुष्य को किसी समस्या का हल निकालने की क्रियाओं का कम माध्यम मिल सकता हैं।

◆मनुष्य को सहयोग मांगने पर भी नहीं मिलेगा।

◆मनुष्य गहराई से मन ही मन में सोच में डूबा रहेगा और बिना मतलब के खर्चे बढ़ेंगे। 

◆मनुष्य विशेष रूप से बने नियमों के विरुद्ध कार्य कर सकते हैं।

◆मनुष्य को अपने साझेदार के साथ थकावट या परिश्रम का असाधारण फल मिलेगा।

◆मनुष्य को अपने काम के लिए दूसरी जगह जाना पड़ सकता है।

◆मनुष्य को अपने कर्म की जगह पर मान-सम्मान में कमी आएगी और लांछन लग सकता हैं, जिससे बदनामी हो सकती हैं। 

◆मनुष्य को अपने नजदीक के लोगों से रुपये-पैसे के मामलों में सचेत रहना होगा और रुपयों-पैसों से सम्बंधित मामलों में मतभेद हो सकते हैं, जिससे नाराजगी बढ़ेगी।


वृषभ राशि वालों के लिए मई महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को मई महीने में वाहन से बच कर रहना होगा, अन्यथा किसी तरह की चोट का आघात हो सकता है।

◆मनुष्य आपसी अनबन के कारण जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रयास होड़ लगाएगा।

◆मनुष्य के बिना मतलब के खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे मनुष्य के आर्थिक हालात पर दबाव पड़ेगा और जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

◆मनुष्य गहराई से मन ही मन में सोच में डूबे रहेंगे, जिससे मनुष्य को अपने किये गए बुरे व्यवहार के द्वारा किसी दूसरे मनुष्य को ठेस पहुँचाने से उत्पन्न ग्लानि होगी। 

◆मनुष्य को अपने धन्धे की आवक में कमी होने से रुपये-पैसे में तंगी रहने से किसी भी कार्य को करने में जोश नहीं रहेगा।

◆मनुष्य विशेष रूप से बने नियमों के विरुद्ध कार्य कर सकते हैं।

◆मनुष्य को अपने काम की जगहों पर काम के ज्यादा बढ़ जाने से चिंता रहेगी।

◆मनुष्य के वैवाहिक जीवन मे टकराव होने अपने परिवार में तीव्र मानसिक क्लेश हो सकता हैं।

◆मनुष्य को कई दूसरी जगह पर जाते समय सावधान रहना होगा।

◆मनुष्य को दूसरे मनुष्य को बिना मतलब की सलाह देने से बचना चाहिए।  

◆मनुष्य को कही से भी सहयोग न मिलने से निराशा उत्पन्न होगी।

 

वृषभ राशि वालों के लिए जून महीने का राशिफल:- 

◆मनुष्य गहराई से विचारों में खोए रहेंगे और नियमों को एक तरफ रखते हुए नियमों के विरुद्ध कार्य को कर सकते हैं, जिससे मनुष्य को दुःख प्राप्त होगा। 

◆मनुष्य को किसी दूसरे मनुष्य के आगे रुपयों-पैसों के लिए हाथ फैलाकर कर्ज को लेना पड़ सकता है।

◆वृषभ राशि के मनुष्य को जून महीने में अपने परिवार के लोगों और अपने काम की जगह पर सचेत रहना होगा।

◆मनुष्य को बिना मतलब के गुस्सा करने से तकरार होगा, जिससे  तीव्र मानसिक क्लेश होगा। 

◆मनुष्य के उद्योग-धन्धे में परेशानी रुकावट के ऊपर रुकावट आएगी और मांगने पर किसी का भी सहयोग नहीं मिलेगा।

◆मनुष्य को अपने मन पर नियंत्रण रखना होगा।

◆मनुष्य की सन्तान को वाहन से सम्बंधित घटना के योग बन सकते हैं। 

◆महीने के आखिरी समय में मनुष्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी।


वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को जुलाई महीने काम करनी की जगह पर दुश्मन लोग अधिक परेशान करेंगे,लेकिन मनुष्य की सच्चाई से दुश्मन कमजोर हो जायेगे।

◆मनुष्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी। परिवार में रुपयों-पैसों की आवक में बढ़ोतरी होगी।

◆मनुष्य जो अपने रोजगार से सम्बंधित किसी तरह की नवीन भावी कार्यों की रचना कर सकते हैं। 

◆मनुष्य को दूसरों के साथ मिल-जुलकर कार्य करने के भाव जागृत होंगें।

◆मनुष्य दूसरों के साथ तालमेल बैठेगा और आपसी लगाव भी बढ़ेगा।

◆मनुष्य अपने जीवन के क्षेत्रों में प्रगति करेंगे।

◆मनुष्य को अपने कार्यक्षेत्र में सुअवसर मिल सकते हैं।

◆मनुष्य को परिवार के लोगों की सहायता से मनुष्य अपने कार्यक्षेत्र में रुचि लेकर उत्साह से कार्य को करेंगे। 

◆मनुष्य की कामना पूर्ति होने पर आनन्द एवं मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

◆मनुष्य को कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती हैं।



वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त महीने का राशिफल:- 

◆मनुष्य विशेष रूप से बने नियमों के विरुद्ध कार्य कर सकते हैं

◆मनुष्य को बिना मतलब के खर्चे की जिम्मेदारी रहेगी।

◆वृषभ राशि के मनुष्य गहराई से मन ही मन में सोचते हुए अपनी आर्थिक स्थिति के सुधारने के विषय में डूबा रहेगा।

◆मनुष्य को अगस्त महीने रुपये-पैसे में बढ़ोतरी होगी।

◆मनुष्य अपने उद्देश्य विशेष की पूर्ति के लिए किया जाने वाले कार्यों की योजना को पूर्ण करने की कोशिश कर सकते हैं।

◆मनुष्य को अपने धन्धे के सम्बन्ध में बाहर जाने के योग बन सकते है।

◆मनुष्य के परिवार का वातावरण ठीक-ठाक तरह से बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच उतार-चढ़ाव होने से नाराजगी भी रहेगी।

◆मनुष्य को अपनी सन्तान की शिक्षा में सफलता संबंधि सूचनाएं मिल सकती हैं। 

◆मनुष्य को अपने किये गए बुरे व्यवहार के द्वारा किसी दूसरे मनुष्य के साथ टकराव कर सकते हैं, फिर उनको ठेस पहुँचाने से उत्पन्न ग्लानि होगी।

◆मनुष्य को किसी भी क्षेत्र के कार्य की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लेनी होगी और दायित्व का निर्वाह भी करना पड़ सकता हैं।


वृषभ राशि वालों के लिए सितम्बर महीने का राशिफल:- 

◆मनुष्य अपने उद्देश्य विशेष की पूर्ति के लिए किया जाने वाले कार्यों की योजना को पूर्ण करने की कोशिश में सफल नहीं होने पर नाराजगी रहेगी। 

◆मनुष्य को किसी समस्या का हल निकालने की क्रियाओं का कम माध्यम मिल सकता हैं।

◆मनुष्य के बिना मतलब के खर्चे बढ़ सकते हैं।

◆वृषभ राशि के मनुष्य को सितम्बर महीने भवन बनाने के विचार में कामयाब हो सकते है।

◆मनुष्य के साझेदार से मतभेद हो सकते है।

◆मनुष्य को कई अपने निवास स्थान से बाहर जाने के योग बनते है।

◆अपने कार्यक्षेत्र में अवसर हाथ से निकल जाएंगे एवं अपने वरिष्ठ मनुष्य को सहयोग नहीं मिलने से दुःख होगा।

◆मनुष्य को अपने कार्यों में नाकामयाबी मिलने से दुःख होगा एवं कार्यों में रुकावट आएगी।

◆मनुष्य को माता-पिता का साथ मिलेगा।

◆मनुष्य को हर जगह पर बुरे समाचार मिलने से उसका मन दुःखी रहेगा।


वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को अक्टूबर महीने में सभी तरह से शुभ समाचार मिंलेगे।

◆मनुष्य की कामना पूर्ति होने पर आनन्द मिलने से मन में किसी भी कार्य को करने मे रुचि बढ़ेगी। 

◆मनुष्य किसी तरह की नवीन भावी कार्यों की व्यवस्था रचना करके उनमें गति प्राप्त कर सकते हैं।

◆मनुष्य किसी समस्या का हल निकालने की क्रियाओं का माध्यम मिल सकता हैं।

◆मनुष्य का दूसरों के साथ तालमेल बैठेगा और आपसी लगाव भी बढ़ेगा।

◆मनुष्य को दूसरों के साथ मिल-जुलकर कार्य करने के भाव जागृत करने में परिवार के लोगों की पूरी तरह मदद मिलेगी।

◆मनुष्य को व्यापार या व्यवसाय से सम्बंधित कामों में सफलता मिलेगी। जिससे धन्धे में आवक बढ़ेगी और रुपयों-पैसों में बढ़ोतरी होगी।

◆मनुष्य को घर-परिवार और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।


वृषभ राशि वालों के लिए नवम्बर महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को नवम्बर महीने कर्म की जगह पर बिना मतलब का टकराव होगा।

◆मनुष्य को अपने नजदीकी मनुष्य से अपनी उम्मीद पूरी नहीं होने पर हताश हो सकते हैं। 

◆मनुष्य को व्यवसाय के क्षेत्र में काम की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ सकती हैं। 

◆मनुष्य को कोर्ट-कचहरी के चल रहे मामलों बने नियमों के विरुद्ध कार्य करने से परेशानी बढ़ेगी।

◆मनुष्य अपने उद्देश्य विशेष की पूर्ति के लिए किया जाने वाले कार्यों की योजना को पूर्ण करने की कोशिश में सफल नहीं हो पावेंगे।

◆मनुष्य दूसरों की वेदना से उत्पन्न वेदना से दुःखी होंगे।

◆मनुष्य नए वाहन एवं दूसरों कार्यों में बिना मतलब का खर्चा होंगे। 

◆मनुष्य को अपने कार्य की जगह पर विरोधियों के द्वारा परेशानी की समस्या का हल निकालने की क्रियाओं का कम माध्यम मिलने पर अपने ऊपर एवं दूर पर नाराजगी रहेगी।



वृषभ राशि वालों के लिए दिसम्बर महीने का राशिफल:- 

◆वृषभ राशि के मनुष्य को दिसम्बर महीने अच्छे समाचार मिलने से मनुष्य खुश रहेंगे।

◆मनुष्य नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर उनको उन कार्यों में सफलता नहीं मिलने से तीव्र मानसिक क्लेश होगा। 

◆मनुष्य अपने उद्देश्य विशेष की पूर्ति के लिए किया जाने वाले कार्यों की योजना को बिना मतलब ही पूर्ण करने की कोशिश कर सकते हैं।

◆मनुष्य का मन अपने देश को छोड़कर किसी दूसरे देश में रहने के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।।

◆मनुष्य को धार्मिक-सामाजिक कार्यों के लिए तीर्थ की जगहों पर रुपयो-पैसों का खर्च हो सकता हैं।

मनुष्य को अपने कार्यों में नाकामयाबी मिलने से दुःख होगा।

◆मनुष्य को अपनी घरवाली के नाम पर जमीन-जायदाद ले सकते है।

◆मनुष्य को अपने रिश्तेदारों से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

◆मनुष्य को राजकीय पक्ष से रुपये-पैसे एवं बड़े व्यावसायिक कार्य के पूरा होने से खुशी मिल सकती हैं।


वृषभ लग्न या वृषभ राशि वालों के लिए मुख्य वार:-दिनों या वारों में सोम, बुध और शनिवार शुभ वार हैं।


वृषभ लग्न या वृषभ राशि वालों के लिए मुख्य रंगों में:-रंगों में श्वेत एवं हरा हैं।


वृषभ लग्न या वृषभ राशि वालों के लिए मुख्य अंको में:-अंको में 7, 8, 9 शुभ अंक हैं।


मैत्री सम्बन्ध एवं सावधानियाँ:-वृषभ लग्न राशि वाले जातक या जातिका को कन्या, मकर लग्न राशि वाले व्यक्तियों से मैत्री सम्बन्ध रखना लाभकारी होगा। कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों से सम्बन्ध ठीक रहता हैं। 


वृषभ राशि वाले मनुुुष्य को 2022 मेंं करने योग्य उपाय:-निम्नलिखित उपायों को करना चाहिए-

1.मनुष्य को सफेद रंग का रुमाल पास में हर समय पर रखें।

2.माता लक्ष्मी जी आराधना करें।

3.खीर को भोजन शुक्रवार को करें।

4.शुक्र यन्त्र लॉकेट गले मे मन्त्रों से सिद्ध करवा के पहने।

5.ब्राह्मणों या गरीब मनुष्य को सवा किलो चावल का दान देवे।

6.मांस-दारू का सेवन शुक्रवार को नहीं करे।

7.शुक्रवार को सिद्ध करवा के श्रीयंत्र लॉकेट को पहने और स्फटिक माला से लक्ष्मी जी के मन्त्र को जपे, जिससे वृषभ राशि के मनुष्य को लक्ष्मी जी की प्राप्ति होगी।

8.मनुष्य को बहन-बुआ को सम्मान देवे। 

9.शारीरिक मेहनत कम और मानसिक कार्य ज्यादा करना चाहिए।

10.क्रोध नहीं करना चाहिए।

12.धन की लालसा अधिक नहीं रखनी चाहिए।

11.सदैव सन्तोषी रहना चाहिए।

12.शनिवार का व्रत करना चाहिए।

13.शनि ग्रह की वस्तुओं जैसे-काले तिल एवं काली वस्तुएं दान किसी शनिवार मांगने वालों को देना चाहिए।