1. मेष राशि :- जन्मकुंडली के तीजे भाव में पहली मेष राशि होने से मनुष्य ब्राह्मणों का दोस्त होता है।
◆मनुष्य भलाई के काम करने वाले होते है।
◆मनुष्य शुद्ध और अच्छे मिजाज के होते है।
◆मनुष्य बहुत ही पढा-लिखा होता है और राजकीय कार्य से सम्मानित होता है
2. वृषभ राशि :- जन्मकुंडली के दूजे भाव में दूजी वृषभ राशि होने से मनुष्य राजा के समान जीवन को शान-शौकत से जीने वाले होते है।
◆मनुष्य अनेक दोस्तों से युक्त होते है और इनमें बहुत ही ज्यादा पराक्रम भरा रहता है।
◆मनुष्य दिखने में सुंदर और रुपये-पैसै वाले होते है।
◆मनुष्य अधिक यश चारो ओर फैला हुआ और वीर योद्धा होते है।
◆मनुष्य कवि और ब्राह्मणों के प्रति लगाव ज्यादा रखने वाले होते है।
3. मिथुन राशि :- जन्मकुंडली के तीजे भाव में तीसरी राशि मिथुन होने से मनुष्य व्यापार करने व अपने गुरु के प्रति ज्यादा भक्ति भाव रखने वाले और उनके दोस्त होते है।
◆मनुष्य भूमि पर फसलें उगाने वाले होते है।
◆मनुष्य धार्मिक कथाओं में गहरी रुचि रखने वाले होते है।
◆मनुष्य सदैव संस्कारी और अपने पुत्र सहमति से एक राह देने वाले होते है।
4. कर्क राशि :-जन्मकुंडली के तीजे भाव में चौथी कर्क राशि होने से मनुष्य ब्राह्मणों से दोस्ती रखने वाले होते है।
◆मनुष्य सीधे-साधे शांत मिजाज के दिखने में सुंदर और आकर्षक होते है।
◆मनुष्य धर्म को मानने वाले और दूसरों के द्वारा किये गये उपकार को मानने वाले होते है।
◆मनुष्य देवताओं और ब्राह्मणों की पूजा करने वाले मनुष्यों से दोस्ती करने वाले होते है।
5. सिंह राशि :- जन्मकुंडली के तीजे भाव में पांचवी सिंह राशि होने से मनुष्य ओछे दोस्तो के साथ दोस्ती करने वाले होते है।
◆मनुष्य दुसरो के रुपये-पैसों को अपना करने के लिए लालच करने वाले होते है।
◆मनुष्य का स्वभाव आक्रामक होता है।
◆मनुष्य धर्म व नीति के विरुद्ध गुनाह के बारे मे कथाओं को सुनना पसंद करते है और उन गुनाह की कथाओं के प्रति लगाव रखने वाले होते है।
◆मनुष्य बोली से उग्र बोलते है और दूसरे मनुष्यों से निंदा प्राप्त करने वाले होते है
6. कन्या राशि :- जन्मकुंडली के तीजे भाव में छठी कन्या राशि होने से मनुष्य वेश्याओं से दोस्ती करने वाले होते है। जिनमे से सुंदर विलास करने वाली स्त्रियों से मैत्री करने वाला होते है।
◆मनुष्य गुरु को सबकुछ मानते हुए उनकी भक्ति करने वाले होते है।
◆मनुष्य अपने द्वारा भलाई की गई भलाई को सर्वश्रेष्ठ मानते है।
7. तुला राशि :- जन्मकुंडली के तीजे भाव में सातवीं तुला राशि होने से मनुष्य धर्म और नीति के विरुद्ध गुनाह करने वालों मनुष्यों से दोस्ती करने वाले होते है।
◆मनुष्य चंचल मनुष्यों से ज्यादा लगाव रखने वाले होते है।
◆मनुष्य धन और पुत्र से युक्त लोगों के साथ मित्रता करने वाला होता हैं।
8. वृश्चिक राशि :जन्मकुंडली के तीजे भाव में आठवीं वृश्चिक राशि होने से मनुष्य धर्म और नीति के विरुद्ध गुनाह का काम करने वाले से दोस्ती करते है।
◆मनुष्य अपने जीवनकाल में गरीबी से ही रह पाता है।
◆मनुष्य अपने ऊपर किये हुए उपकार को नहीं मानने वाले होते है।
◆मनुष्य को किसी भी तरह की शर्म नहीं होती है और बिना मतलब के लड़ाई-झगड़े करने वाले होते है।
◆मनुष्य मनुष्य के समूह के विपरीत आचरण करने वाले लोगों से दोस्ती करने वाले होते है।
9. धनु राशि :- जन्मकुंडली में तीजे भाव में नवी धनु राशि होने से मनुष्य अपने धीरज से कम करने वाले होते है।
◆मनुष्य किसी भी जगह पर राजकीय सेवा में नौकर होते है।
◆मनुष्य धर्म को अपनी आत्मा में मानकर चलने वाले और हमेशा खुश रहने वाले होते है।
◆मनुष्य दूसरों पर उपकार करने वाले और युद्ध मे कुशल लोगों से मित्रता करने वाला होता हैं।
10. मकर राशि :-जन्मकुंडली के तीजे भाव में दशवीं मकर राशि होने से मनुष्य सदैव सुख से जीवन बिताने होते है।
मनुष्य अपने दोस्त,देवता और गुरु को अपना सबकुछ मानते हुए उनकी भक्ति करने वाले होते है।
मनुष्य के बहुत अधिक रुपये-पैसे होते है और बहुत ही अधिक किसी भी विषय के बारे जानकारी रखने वाले पण्डित होते है।
11. कुम्भ राशि :- जन्मकुंडली के तीजे भाव में ग्यारहवीं कुंभ राशि होने से मनुष्य उपवास के बारे में अच्छी तरह जानकारी रखने वाले होते है और अधिक कीर्ति से युक्त लोगों से दोस्ती करने वाले होते है।
◆मनुष्य दूसरों ज्यादा मात्रा में माफी देने वाले होते है।
◆मनुष्य स्वयं ज्यादा सत्य बोलते हुए सत्य को महत्त्व देते है।
◆मनुष्य सुशील और गुणों की अधिकता वाले लोगों से और अच्छी बातों में लगाव रखने वाले मनुष्यों से दोस्ती करते है।
12. मीन राशि :- जन्मकुंडली के तीजे भाव में बारहवीं मीन राशि होने से मनुष्य जो ज्यादा हँसमुख लोंगो से दोस्ती करते हैं।
◆मनुष्य दूसरों को अपनी मोहिनी शक्ति से अपनी ओर खींचने वाले होते है।
◆मनुष्य खेलकुद में कुशल खिलाड़ी होते है।
◆मनुष्य खराब गीतों के प्रति लालसा रखने वाला,गाने वालो एवं दुष्टों से मित्रता करने वाला होता है।