दैनिक राशियों के नतीजे दिनांक 08 और 09 फरवरी 2021 के (Results of daily amounts as on 08 and 09 February 2021):-आज दिनांक 07 फरवरी 2021 को धनु, राशि का चन्द्रमा सायं 16:13:41 से शुरू होगा।जो कि 08 फरवरी को पूरे दिन और 09 फरवरी को 20:29:24 बजे तक रहेगा।धनु राशि में चन्द्रमा का मनुष्यों के जीवन में बारह राशियों में क्या असर रहेगा।आज दैनिक राशिफल के आधार पर मनुष्यों को क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।यह दैनिक राशि फल चन्द्रमा की गति के आधार पर हैं। आज के दैनिक राशिफल से जान सकते है-
"देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।"
"विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।"
1.मेष राशि के नतीजे(🐐 चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ):-आज के दिन मे मेष राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेंंगे-पहले घर में मंगल,दशवें घर में सूर्य,शनि,के गुरु ग्रह,शुक्र ग्रह और बुध ग्रह और नवें घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य के आज शुभ समाचार मिल सकते है।मनुष्य के भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी।मनुष्य की सेहत अच्छी रहेगी जिससे मनुष्य की चाह पूजापाठ आध्यात्मिक ज्ञान को पाने के लिए बढ़ेगी।मनुष्य की रुचि धार्मिक कामों को करने में रहेगी।मनुष्य आज के दिन परोपकार और देवभक्ति के कामों में लगे रहेंगे।मनुष्य तीर्थ यात्रा करने के बारे में सोच सकते है।मनुष्य की किस्मत का साथ प्राप्त होगा।मनुष्य को यश,प्रतिष्ठा और कीर्ति की प्राप्ति होगी। मनुष्य का व्यवसाय अच्छा रहेगा लेकिन नुकसान भी होगा। मनुष्य के शत्रु घात लगाये रहेंगे।मनुष्य को पारिवारिक जीवन का सुख मिलेगा।मनुष्य को आवक भी होगी।विद्यार्थियों के लिए अच्छे न्यूज मिल सकती है।मनुष्य को सरकारी कामों में थोड़ी मेहनत करने पर नतीजे मिलेंगे।मनुष्य को अपने भाई-बांधवो का और मित्रों का साथ मिलने से उत्साह बढेगा।
2.वृषभ राशि के नतीजें(🐂 ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):-आज के दिन में आज के दिन मे वृषभ राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-नवें घर में सूर्य,शनि,गुरु,बुध और शुक्र ग्रह की युति,बारहवें घर में मंगल और आठवें घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य को आज के दिन कष्टकारी और दुःख- कारी रहेगा और मनुष्य को सावधान रहने में ही भलाई होगी। मनुष्य की सेहत खराब रहेगी।मनुष्य को रुपयों-पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ सकता है और धन के लिए तरसना पड़ सकता है। मनुष्य को अपने भाइयों और दोस्तों का साथ नहीं मिलेगा।मनुष्य को अपने पारिवारिक जीवन और दाम्पत्य जीवन में लड़ाई-झगड़े हो सकते है।मनुष्य के दुश्मन घात लगाए रहेंगे।मनुष्य को हादसे से चोट लग सकती है।मनुष्य वाद-विवाद से बचे।मनुष्य को राजकीय कार्यो के प्रडपंचो से दूर रहने से फायदा होगा।मनुष्य को दूसरों के मामलों में टांग नहीं अड़ाए।मनुष्य को कारोबार में नुकसान हो सकता है।मनुष्य की आवक में कमी होगी।मनुष्य के बिना मतलब के खर्चों में बढ़ोतरी होगी।मनुष्य को जल्दबाजी से बचना होगा और गुस्सा कम करना होगा।
3.मिथुन राशि के नतीजे(👫🏻का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह):आज के दिन मे मिथुन राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है,जो इस तरह रहेगा-मनुष्य के ग्रह गोचर में आठवें घर में शनि,गुरु,शुक्र,बुध एवं सूर्य ग्रह की युति,ग्याहरवें घर में मंगल और सातवें घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य को आज दिन अच्छा होगा।मनुष्य की सेहत अच्छी रहने से अपने कामों को पूरे जोश और उमंग से करेंगे। मनुष्य को बिना मांगे सहायता मिलेगी।मनुष्य को आज के दिन अपने रुपयों-पैसों का इन्वेस्टमेंट करने से फायदा होगा।मनुष्य को आज के दिन कहीं से सुखद न्यूज मिल सकती है।विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।मनुष्य को प्रेम-प्रसंगों के मामले पक्ष के रहेंगे।मनुष्य को तर्क-वितर्क के मामलों में अपने पक्ष का नतीजा मिलेगा।मनुष्य को अपने विरोधियों से मिल रही रुकावटों से राहत प्राप्त होगी। मनुष्य को अपने कामों में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।मनुष्य को अपने जीवनसाथी से प्यार मिलने से पूरा दिन आनन्द से बीतेगा और मनुष्य को स्त्री सुख की प्राप्ति होगी।मनुष्य को कोर्ट-कचहरी में चल रहे कानूनी मामलों में फायदा होगा।मनुष्य को राजकीय कार्यो में फायदा और काम बन जाएंगे।मनुष्य का कारोबार अच्छा और आवक की बढ़ोतरी होगी।मनुष्य अपने परिवार के लोगों के लिए सुख-साधनों में वृद्धि करेगा।नोकरी करने वालो को सहकर्मी से सम्मान मिलेगा।
4.कर्क राशि के नतीजे(🦀ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):-आज के दिन मे कर्क राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेेेगा-गोचर की ग्रह स्थिति में सातवें घर में शुक्र,शनि,सूर्य व गुरु की युति,आठवें घर में बुध ग्रह,दशवें घर में मंगल ग्रह और छठे घर में सोम ग्रह के रहने से आज के दिन अच्छे और बुरे दोनों तरह के समाचारों की प्राप्ति होगी। मनुष्य की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।मनुष्य को भाइयो और दोस्तों का साथ और सहयोग मिलेगा।मनुष्य के रुके हुए काम बनने लगे जाएंगे। मनुष्य को कहीं पर रुपयों-पैसों का उपयोग इन्वेस्टमेंट के रूप में करने से फायदा होगा।मनुष्य को प्यार के मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। सन्तान कहने में नहीं रहेगी।विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा।मनुष्य को अपने विरोधी की गतिविधियों पर ध्यान रखने पर फायदा होगा।मनुष्य के द्वारा की गई परिश्रम का फल बहुत देरी मिलेगा,जिससे मनुष्य को जोश कम होगा। लेकिन परिश्रम का फायदा जरूर मिलेगा। मनुष्य को अपने पारिवारिक जीवन और गृहस्थी जीवन से प्यार मिलेगा।मनुष्य को ऋण से मुक्ति मिलेगी।मनुष्य का कारोबार ठीक रहेगा और आवक में उतार-चढ़ाव रहेगा।मनुष्य को राजकीय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।मनुष्य को अनावश्यक व्यय भी करना पड़ेगा।मनुष्य को जोखिम के कामों को करते समय सोच-समझकर ही करने से फायदा होगा। मनुष्य को अपनी बोली का ध्यान देना होगा।
5.सिंह राशि के नतीजे(🦁 मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):-आज के दिन मे सिंह राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-मनुष्य की राशि से गोचर के छठे घर में शुक्र सूर्य,शनि,गुरु और बुध ग्रह होने से,नवें घर में मंगल और पांचवे घर में चन्द्रमा होने आज का दिन अच्छा रहेगा। मनुष्य की सेहत में ताजगी रहने मन में जोश बढेगा और कोई भी काम करनी की उत्साह रहेगी। मनुष्य को मन की चाह के अनुसार भोजन की प्राप्ति होगी।मनुष्य की अपने बिछड़े दोस्तों से मुलाकात और उनके साथ अपना समय बिताएंगे।मनुष्य आज के दिन घूमने के लिए पिकनिक या पार्टी के बारे में सोच सकते है। मनुष्य अपनी बुद्धि कौशल से अपने सभी कामों को करवालेंगे। मनुष्य के रुके हुए काम बनने लगेंगे।मनुष्य को इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा।मनुष्य को अपनी सन्तान से खुशखबरी मिलेगी। प्यार करने वाले प्रेमियों के बीच में प्यार बढेगा।विद्यार्थियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी न्यूज प्राप्त होंगे।मनुष्य के विरोधी तंग आकर हार मानेंगे।मनुष्य को जोखिम के कामो को करने से बचना होगा।मनुष्य को दाम्पत्य जीवन का सुख और प्यार मिलेगा।मनुष्य का कारोबार अच्छा रहने से आय होगी। मनुष्य को बाहरी जीवन और पारिवारिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मनुष्य को जुआ,सट्टा और लॉटरी खेलने वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा।मन के शुद्ध रहने से निराशा के भाव खत्म होंगे।
6.कन्या राशि के नतीजे(🙎🏻♀️ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):-आज के दिन मे कन्या राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा- पांचवे घर में सूर्य,गुरु,शुक्र,बुध और शनि ग्रह,आठवें घर में मंगल ग्रह और चौथे घर में सोम रहने से मनुष्य को आज के दिन बुरी न्यूज मिल सकते है। मनुष्य को रुपयों-पैसों की तंगी रहेगी। मनुष्य की सेहत खराब रहेगी।मनुष्य को चारों तरफ से कोई भी मदद नहीं मिलेगी।मनुष्य को आज के दिन डर से भरा और अशांत रहेगा।मनुष्य को अपने परिवार में तनाव महसूस होगा।मनुष्य के बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे।मनुष्य को अपने काम के नहीं बनने से काम के प्रति आलस्य रहेगा।मनुष्य के कामों नाकामयाबी की प्राप्ति होगी।मनुष्य को चारों आज के दिन असफलता मिलेगी। मनुष्य की माता की सेहत ठीक नहीं रहेगा। मनुष्य को वाहन से नुकसान होगा।मनुष्य को रुपयों-पैसों का नुकसान हो सकता है।मनुष्य को बिना मतलब का लड़ाई-झगड़े होंगे।मनुष्य के दुश्मन हावी होने लगेंगे,जिससे सावधानी रखनी होगी। मनुष्य कहीं से ऋण के रूप में किसी के आगे हाथ फैलाना पड़ सकता है।मनुष्य को देना-लेना में सचेत रहना होगा। राजकीय कानूनी विवादों से दूर रहने पर फायदा होगा। मनुष्य को अपनी बोली का ध्यान रखें।मनुष्य को जल्दबाजी से कोई भी काम को नहीं करने लाभ होगा।मनुष्य का कारोबार में आवक कम होगी।मनुष्य को बिना मतलब के खर्चे बढ़ेंगे।मनुष्य को अपनी गृहस्थी जीवन में दुःख और बिना मतलब के टकराव से गुजरना पड़ सकता है।मनुष्य को किसी तरह के हादसे से चोट या घाव हो सकता है।
7.तुला राशि के नतीजे(⚖रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):-आज के दिन मे तुला राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-ग्रह गोचर में चौथे घर में सूर्य,शनि,गुरु,बुध व शुक्र ग्रह की युति,सातवें घर में मंगल और तीजे घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य के लिए अच्छे गोचर के नतीजे मिलेंगे।मनुष्य के द्वारा किये गए कामों में कामयाबी मिलने से सामाजिक जीवन में रुतबा बढेगा।मनुष्य आज के दिन यात्रा करने से फायदा मिलेगा।मनुष्य को यात्रा में किसी भी तरह का कष्ट और संकट नहीं प्राप्त होगा।मनुष्य को अपने कटुम्बियों और दोस्तों से मुलाकात होगी।दोस्तों के फिर मिलने से पुरानी यादें ताज़ी होगी और दोस्ती मजबूती बढ़ेगी।मनुष्य अपने कारोबार को अपने परिश्रम के बल से और उत्साह से काम करते हुए फायदे को प्राप्त करेंगे।मनुष्य को अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के सम्बन्धो में सुधार की प्राप्ति होगी। पढ़ाई करने वाले और परीक्षा देने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा।मनुष्य को अपने कपड़े और जेवरात पर खर्च करना पड़ सकता है।मनुष्य को औरतों के साथ दोस्ती बढ़ेगी और उन ओरतों से लाभ भी प्राप्त होगा।मनुष्यों के लिए सभी प्रकार से अनुकूल वातावरण रहेगा।मनुष्य को अपने विरोधियों से तर्क-वितर्क में विजय की प्राप्ति होगी।मनुष्य को अपने कारोबार में फायदा और आवक की बढ़ोतरी होगी। मनुष्य को प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। मनुष्य को पारिवारिक जीवन और दाम्पत्य जीवन में सुख और प्यार की प्राप्ति होगी। मनुष्य को नोकरी की क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
8.वृश्चिक राशि के नतीजे(🦂 तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):-आज के दिन मे वृश्चिक राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-ग्रह गोचर मेंतीजे घर में सूर्य,शनि,गुरु, शुक्र ग्रह और बुध ग्रह,छठे घर में मंगल ग्रह और दुजे घर में सोम ग्रह मनुष्य को आज के दिन अधिक बुरे फल मिलेगा।मनुष्य की सेहत में कमी रहने से काम करने की चाह नहीं रहेगी।मनुष्य को नेत्र में पीड़ा और कष्ट रहेगा।मनुष्य को रुपयों-पैसो का नुकसान हो सकता है।मनुष्य के बने हुए कामों में मुश्किलें आएंगी,जिससे मानसिक त्रास की प्राप्ति होगी।मनुष्य के पारिवारिक जीवन में तनाव और बिना मतलब का टकराव रहेगा। मनुष्य को अपने गृहस्थी जीवन में दुःख और लड़ाई-झगड़े का वातावरण बनने से अशांति महसूस होगी।मनुष्य को बिना मतलब के तर्क-वितर्क से परेशानी बढ़ेगी,जिससे मनुष्य को काम करने की चाह खत्म होकर निराशा हाथ आएगी।मनुष्य के द्वारा अच्छा करने पर भी बुराई की प्राप्ति होगी।विद्यार्थियों के लिए दिन खराब रहेगा।मनुष्य को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।मनुष्य की आय में कमी होगी।मनुष्य के द्वारा किये अपनी भूलों से अपनी इज्जत को खराब कराएंगे।कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं हो पावेगा। मनुष्य को बिना मतलब के खर्चो के होने से मनुष्य खतरों को उठाने की हिम्मत करेगा जिससे मुश्किल बढ़ सकती है।मनुष्य को अपने कार्यो को करने में उतावलापन नहीं रखने पर फायदा होगा।मनुष्य को अपनी बोली का ध्यान रखते हुए बोली को बोलना चाहिए होगा।
9.धनु राशि के नतीजे(🏹 ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):-आज के दिन मे धनु राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा- ग्रह गोचर में दूसरे घर में सूर्य,शनि,गुरु,शुक्र ग्रह और बुध,पांचवे घर मे मंगल और पहले घर मे चन्द्रमा रहने आज के दिन मनुष्य के लिए अच्छा रहेगा। मनुष्य आज के दिन हंसी-खुशी के साथ दिन को बिताएंगे।मनुष्य को नवीन काम और पद की प्राप्ति होगी।मनुष्य को धन-संपदा की प्राप्ति होगी।मनुष्य को आज के दिन किस्मत का सहयोग मिलेगा।मनुष्य के लंबित काम बनने लगेंगे।मनुष्य को अन्न,रुपये-पैसों और कपड़े आदि मिल सकते है।मनुष्य की सेहत अच्छी रहने से मनुष्य का ध्यान मनोरंजन की तरफ दौड़ेगा।मनुष्य को मन में शांति की प्राप्ति होगी।मनुष्य को सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।मनुष्य को अपने कारोबार में फायदा मिलेगा।मनुष्य के पारिवारिक तालमेल में बढ़ोतरी होगी।मनुष्य को अपने शत्रुओं का डर खत्म होगा और शत्रु शांत रहेंगे।मनुष्य के द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।मनुष्य को अपने जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सन्तान का सुख प्राप्त होगा।मनुष्य को नौकरी के क्षेत्र में कोई जिम्मेदारी काम मिल सकता है। मनुष्य अपने परिवार के लिए सुख-सुविधाओं को जुटाने में लगा रहेगा जिससे रुपये-पैसों का खर्च भी होगा।मनुष्य को आज के लंबी यात्रा करने के योग भी बन सकते है।
10.मकर राशि के नतीजे(🐊 भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी):-आज के दिन मे मकर राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-पहले घर में शनि,गुरु,शुक्र,बुध और सूर्य,चौथे घर में मंगल और बारहवें घर में चन्द्रमा रहने से आज के दिन मनुष्य के लिए कष्टकारी और दुःख कारी दिन रहेगा।मनुष्य को सावधान रहना होगा।मनुष्य को आज के दिन अपने सेहत पर ध्यान देना होगा। मनुष्य को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है।मनुष्य डरा-डरा रहेगा।मनुष्य को आंख में पीड़ा ज्यादा हो सकता है।चोट व रोग का मनुष्य को डर रहेगा।मनुष्य को अपने जीवनसाथी की बीमारी से चिंता बढ़ेगी।मनुष्य को अपने कारोबार में कुछ रुकावट आ सकती है। मनुष्य को यात्रा में जाना पड़ सकता है।मनुष्य को वाद-विवाद आदि से बच कर रहे,वाहन और रुपयों-पैसों का नुकसान हो सकता है।मनुष्य को सन्तान से कष्ट प्राप्त हो सकता है। मनुष्य को अपने कटुम्बियों से झगड़ा होगा। पढ़ाई में बाधा आएगी।दाम्पत्य जीवन मे कष्ट होगा। आत्मविश्वास में कमी को झेलना पड़ सकता है।मनुष्य को राजकीय बाधा आ सकती है।मनुष्य को बिना मतलब का खर्च भोगना पड़ सकता है।
11.कुंभ राशि के नतीजे(🏺 गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):-आज के दिन मे कुंभ राशि के मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेेगा-तीजे घर में मंगल,बारहवें घर में शुक्र,बुध, सूर्य,शनि एवं गुरु और चन्द्रमा ग्याहरवें घर में होने से मनुष्य को आज के दिन अच्छी सूचना की प्राप्ति होगी।मनुष्य की सेहत अच्छी रहेगी।मनुष्य कि भेंट अच्छे यार-दोस्तों से होगी।मनुष्य को यार-दोस्तों का साथ और मदद मिलेगी। मनुष्य को आवक की बढ़ोतरी होगी।मनुष्य की मन की समस्त तरह की चाह पूरी होगी।मनुष्य ने सोचा नहीं वहां पर से भी बिना मांगे मदद और रुपये-पैसो की प्राप्ति होगी।मनुष्य को विवाहादि शुभ कामों में शामिल होने का मौका मिल सकता है।मनुष्य को स्त्रिमिलन से लाभ प्राप्त होगा।मनुष्य को अपने मन के अनुसार स्वादिष्ट और चाह के अनुसार भोजन के मिलने से मन खुश होगा।मनुष्य को अपनी सन्तान की सेहत का लाभ मिलेगा और सन्तान से सुख प्राप्त होगा।मनुष्य की सेहत अच्छी रहेगी।मनुष्य को बीमारी से आजादी मिलेगी।मनुष्य की बुद्धि साफ रहने से और अच्छा उपयोग का लाभ मिलेगा।मनुष्य की प्रगति होगी।मनुष्य की सलाह शक्ति में बढ़ोतरी होगी। मनुष्य का कारोबार उत्तम रहेगा। मनुष्य को तर्क-वितर्क में जीत मिलेगी।मनुष्य के जीवनसाथी से प्यार प्राप्त होगा।
12.मीन राशि के नतीजे(🐋दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):-आज के दिन मे मीन राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेेेगा- ग्रह गोचर में दुजे घर में मंगल,दशवें घर में रवि ग्रह,मन्द ग्रह ,गुरु,शुक्र ग्रह और बुध और दशवें घर में चन्द्रमा के होने से मनुष्य को आज के दिन अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। मनुष्य की सेहत पहले से अच्छी रहेगी। मनुष्य को धन की प्राप्ति होगी। मनुष्य के मित्रों और परिवार के लोगों का साथ और मदद मिलेगी।मनुष्य को अपने इच्छित कामों में कामयाबी और सम्मान मिलेगा।मनुष्य को ज्यादा अधिकारों के मिलने से खुश होंगे।मनुष्य अपने पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे।मनुष्य की अच्छे मनुष्य से मुलाकात होगी। मनुष्य को वरिष्ठ मनुष्य से मदद की प्राप्ति होगी।मनुष्य के शुभ कामों में सफलता हाथ आएगी।मनुष्य का सामाजिक जीवन मे सम्मान को प्राप्त करेंगे तथा प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।मनुष्य की वाद-विवादों में जीत होगी। मनुष्य के विरोधी पक्ष निर्बल होंगे। मनुष्य को वाहन का सुख अच्छा प्राप्त होगा।मनुष्य को सब तरह से सुख और लाभ की प्राप्ति होगी।मनुष्य के द्वारा बाहर घूमने का मन होगा।
।।आज का दिन सभी के लिए मंगलमय रहें।।
।।शुभम भवतु।।