कर्क राशिफल 2022: जानें कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022?(Cancer Horoscope 2022: Know how will the year 2022 be for the people of Cancer zodiac?):-भचक्र की चतुर्थ राशि कर्क आकृति में केकड़ा के समान, जलतत्व, सतोगुणी, स्त्रीलिंग, सौम्य, रात्रिबली, पृष्ठोदयी, शीत, चर, उत्तर दिशास्वामिनी, मानसिक विस्तार वाली, झीलों, नदियों आदि में रहने वाली एक शुभ राशि हैं।
प्रतिवर्ष अंग्रेजी महीना की 21 जून के आसपास सूर्य इस राशि में प्रवेश करता है और 21 जुलाई तक रहता है इसका विस्तार 90°अंश से 120°अंश हैं।
चंद्रमा इस राशि का स्वामी ग्रह व शनि इसका शत्रु ग्रह है। गुरु की यह उच्च राशि तथा मंगल की नीच राशि है। गुरु, मंगल, शनि, और स्वयं चंद्रमा शुभ लाभकारी एवं कारक ग्रह है। मंगल+चंद्रमा सफल योग हैं।
नये साल के समय ग्रह हालात (ही, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):- कर्क राशि में राहु ग्याहरवें के घर में वृषभ राशि में, वृश्चिक राशि का चन्द्रमा, मंगल एवं केतु पांचवें घर में, धनु राशि का सूर्य एवं शुक्र छठे घर में, मकर राशि का बुध व शनि सातवें स्थान में और कुम्भ राशि का गुरु ग्रह आठवें घर में भ्रमणशील रहेंगे।
वर्ष 2022 में हिंदु पंचांग के अनुसार:-नये वर्ष के समय कर्क राशि वालों मनुष्य की जन्म राशि में राहु ग्रह 14 अप्रैल से भ्रमणशील होकर ग्याहरवें घर में होने से बुरा असर डालेगा।
फिर 13 अप्रैल को अपनी राशि में गुरु नवें घर में विराजमान मीन राशि में रहने से शुभ रहेगा।
फिर 28 जुलाई को गुरु ग्रह वक्री व 23 नवम्बर से गुरु ग्रह मार्गी रहेगें।
शनि ग्रह 29 अप्रैल से आठवें घर में अपनी राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे।
फिर शनि ग्रह 4 जून को वक्री होंगे और 13 जुलाई को फिर मकर राशि में सातवें घर में प्रवेश करेंगे।
फिर शनि ग्रह 23 अक्टूम्बर से मार्गी होकर 17 जनवरी 2023 से पुनः आठवें घर में आयेगा। इस तरह देखा जाए तो कर्क राशि वालों के लिए 2022 वर्ष में अच्छे फल केवल चालीस प्रतिशत बनते हैं और बुरे फल नतीजे साठ प्रतिशत बनते हैं। यह नतीजे अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समझना होगा।
1.कर्क राशि वालों के लिए जनवरी महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को जनवरी महीने में मनुष्य को अच्छी मेहनत का कम फल मिलेगा।
◆मनुष्य में डर व चिंता बढ़ेगी।
◆मनुष्य अपने दुश्मनों को हराने में बिना मतलब की कोशिश करते रहेंगे।
◆मनुष्य को इस महीने के बीच में रुपये-पैसे के अनावश्यक खर्च के बढ़ने से तंगी रहेगी।
◆मनुष्य को धार्मिक यात्राओं एवं दूसरे कार्यों के लिए अपनी जगह से दूसरी जगह पर जाना होगा।
◆मनुष्य भौतिक सुख व विलासिता के साधनों के लिए खर्च करना पड़ सकता हैं।
◆मनुष्य अपने उद्देश्य विशेष की पूर्ति के कार्यों को करने में बहुत मेहनत करने पर भी उनकी कोशिश में सफलता कम मिलेगी।
◆मनुष्य को किसी समस्या का हल निकालने के कम माध्यम मिलेंगे। की क्रियाओं का कम माध्यम मिल सकता हैं।
2.कर्क राशि वालों के लिए फरवरी महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को फरवरी महीने के पारम्भ में व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से दुखी हो सकते हैं।
◆मनुष्य को महीने के बीच में विशेष रूप से सावधान रहना होगा।
◆मनुष्य की भूमि व जायदाद में नये निवेश से बचना चाहिए।
◆मनुष्य के पारिवारिक दुश्मन प्रबल होंगे, लेकिन मनुष्य के द्वारा सावधान रहने उनसे शांति मिलेगी।
◆मनुष्य को रुपये-पैसों से सम्बंधित हालत को सुधारने के लिए दूसरों से सहायता लेनी पड़ सकती हैं।
◆मनुष्य को अपने माता-पिता के बताएं मार्गदर्शन पर चलने पर स्वयं पर विश्वास बढेगा।
◆मनुष्य को नजदीक के रिश्तेदारों से टकराव नहीं करना चाहिए, अन्यथा रिश्तेदारों से दूरी बढ़ेगी।
◆मनुष्य को अपने कार्यों में नवीन योजना बनाकर कार्य करने पर कोशिश करने पर भी नाकामयाबी मिलने से दुःख होगा।
◆मनुष्य को किसी का साथ नहीं मिलने पर विशेष रूप से बने नियमों के विरुद्ध कार्य कर सकते हैं।
◆मनुष्य को अपनी लापरवाही का डर सताएगा, जिससे वह मन ही मन में विचार कर सकते हैं।
◆मनुष्य के बुरे व्यवहार से दूसरों को ठेस पहुंचेगी, जिससे दुःख होगा।
3.कर्क राशि वालों के लिए मार्च महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को मार्च महीने के प्रारम्भ में रूपये-पैसे के बिना मतलब खर्च होने के मामलों में तंगी महसूस होगी, लेकिन थोड़े समय के बाद में ठीक हो जायेगा।
◆मनुष्य को कर्म की जगह पर किसी से भी कलह हो सकता है, जिससे तीव्र मानसिक वेदना होगी। इसलिए टकराव से स्वयं बचे और उनसे दूर रहने का प्रयास करे।
◆मनुष्य की छवि को दुश्मन बिगाड़ने के प्रयाश में सफल हो सकते हैं।
◆मनुष्य के चहिते के द्वारा आपकी झूठी तारीफ करने वाले से बचना होगा।
◆मनुष्य को अपनी जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ सकता है।
◆मनुष्य के स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी, जिससे मन में बुरे विचार उत्पन्न हो सकते हैं।
◆मनुष्य को साथ नहीं मिलने पर वह नाराज होकर गलत कार्यों को कर सकते हैं, लेकिन उन कार्यों के द्वारा सफलता नहीं मिलेगी।
4.कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को अप्रैल महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी।
◆मनुष्य किसी तरह की नवीन भावी कार्यों की योजना बना सकते हैं।
◆मनुष्य को अपने धन्धे में बढ़ोतरी होने से सुख-सविधा भी बढ़ सकती हैं।
◆मनुष्य का लगाव सामाजिक कामों में ज्यादा होने पर कीर्ति फैलेगी एवं दूसरे अहसान मानेगे।
◆मनुष्य को महीने आखिर समय में थोड़ी चिंता बढ़ेगी।
◆मनुष्य को मदद करने वाले से सचेत रहना होगा।
◆मनुष्य को महीने के आखिरी समय में किसी भी धार्मिक स्थल पर घूमने के लिए जाना पड़ सकता है।
◆मनुष्य को अपने दाम्पत्य जीवन में साथी से नाराजगी को झेलना पड़ सकता है।
◆मनुष्य को दूसरों के साथ तालमेल बिठाकर चलने पर लाभ मिलेगा।
◆मनुष्य को अपनी समस्या का हल निकालने के रास्ते मिल सकते हैं। की क्रियाओं का माध्यम मिल सकता हैं।
5.कर्क राशि वालों के लिए मई महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को मई महीने में अपने कर्म की जगह पर मतभेद करने से बचना होगा।
◆मनुष्य को किसी से उधार देते समय और किसी सभी उधार लेते समय विश्वास नहीं करना चाहिए।
◆मनुष्य को महीने के बीच के समय में धन्धे में राहत मिलेगी और इसके बाद में सचेत रहना होगा।
◆मनुष्य को परिवार के लोगों के साथ लगाव बढ़ेगा और प्रसन्नता रहेगी।
◆मनुष्य को अपने नजदीक के रिश्तेदार को किसी भी तरह रुपये-पैसों को उधार नहीं देवे।
◆मनुष्य दूसरे के साथ तालमेल बैठाकर कार्य करने के भाव उत्पन्न होंगे।
◆मनुष्य के मन में किसी भी कार्य को करने मे रुचि बढ़ेगी।
◆मनुष्य अपने जीवन के क्षेत्रों में प्रगति करेंगे।
◆मनुष्य अपनी बुद्धि बल से किसी समस्या का हल निकालने में सफल होगा।
◆मनुष्य को अच्छी सूचनाओं की प्राप्ति हो सकती हैं।
6.कर्क राशि वालों के लिए जून महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को जून महीना में साथ नहीं मिलेगा, जिससे मन उदास रहेगा।
◆मनुष्य को यातायात के साधनों से बचना होगा।
◆मनुष्य को सोच-विचार कर दूसरों के मामलों में हाथ डालना होगा।
◆मनुष्य को अपने कर्म की जगह पर सम्मान मिलने से थोड़ा उत्साह बढ़ेगा।
◆मनुष्य को नौकरी में स्थानांतरण के साथ ही उन्नति भी होगी।
◆मनुष्य को किसी भी अनजान व नयी जगह पर अकेले जाने से पूर्व सोच-विचार करना होगा।
◆मनुष्य के कार्य बनते बनते बिगडगे जिससे कार्य पूर्ण नहीं होने से उस कार्य को पूर्ण करने के ख्यालों में खोये रहेंगे।
◆मनुष्य को रूकावटों का सामना करना पड़ सकता हैं, जिससे मन में बुरे विचार उत्पन्न हो सकते हैं।
7.कर्क राशि वालों के लिए जुलाई महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को जुलाई महीने में अपने ऊपर विश्वास बढ़ेगा, जिससे किसी भी कार्य को करने मे रुचि बढ़ेगी।
◆मनुष्य किसी तरह की नवीन भावी कार्यों की रचना कर सकते हैं, जिससे नवीन दिशा मिल सकती हैं।
◆मनुष्य को अच्छी सूचनाओं की प्राप्ति हो सकती हैं। जिससे परिवार के सदस्यों के बीच खुशी बढ़ेगी।
◆मनुष्य के घर में किसी भी तरह के सामाजिक कार्यक्रम खुशी व उत्साह से पूर्ण कर सकते है।
◆मनुष्य को अपने परिवार के सदस्यों के साथ घूमने का मौका मिलेगा।
◆मनुष्य को नए मनुष्य के साथ तालमेल बढ़कर आपसी लगाव भी बढ़ेगा।
◆मनुष्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी।
8.कर्क राशि वालों के लिए अगस्त महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को अगस्त महीने में बिना मतलब के खर्चे बढेंगे।
◆मनुष्य के कार्यों में रुकावट के ऊपर रुकावट आने से मन मे अशान्ति रहेगी।
◆मनुष्य को अपने धन्धे में मन नहीं लगने से वह ख्यालों में खोया रह सकता हैं।
◆मनुष्य को अपने रिश्तेदार से मतभेद होने से दुःख होगा।
◆मनुष्य को अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों के द्वारा सम्मान मिलेगा।
◆मनुष्य को अपने धन्धे से सम्बंधित मामलों में सोच-समझकर ही उचित निर्णय लेने पर ही फायदा होगा।
◆मनुष्य विशेष रूप से बने नियमों के विरुद्ध कार्य कर सकते हैं।
◆मनुष्य को मेहनत का कम फायदा मिल सकता हैं।
◆मनुष्य के द्वारा दूसरों की भलाई का उचित फल नहीं मिलेगा।
◆मनुष्य को किसी भी क्षेत्र के कार्य की जिम्मेदारी बढ़ने से मेहनत अधिक करने पर फल साधारण ही मिलेगा।
9.कर्क राशि वालों के लिए सितम्बर महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को सितम्बर महीने में मनुष्य किसी तरह की नवीन भावी कार्यों की रचना कर सकते हैं।
◆मनुष्य किसी भी कार्य को करने मे रुचि बढ़ेगी।
◆मनुष्य अपने जीवन के क्षेत्रों में प्रगति करने से कीर्ति फैलेगी एवं दूसरे अहसान मानेगे।
◆मनुष्य को आत्मविश्वास रखना होगा।
◆मनुष्य को अपने कामों में कामयाबी के लिए निरन्तर कोशिश करते रहने पर लगातार कामयाबी मिलेगी।
◆मनुष्य को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
◆मनुष्य को पारिवारिक जीवन में मतभेद से दूर रहने पर फायदा।
10.कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को अक्टूबर महीने में सभी तरह अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे।
◆मनुष्य को महीने के शुरुआत में व्यापार करने वाले लोगों को अपनी जगह से दूसरी जगह पर जाना होगा।
◆मनुष्य को अपनी समस्याओं के हल निकालने के माध्यम कम प्राप्त होंगे।
◆मनुष्य को बिना मतलब के प्रपंच से बचना होगा।
◆मनुष्य को रुपयों-पैसों के मामलों में मुश्किल रहेगी।
◆दूसरों उधार लेना भी पड़ सकता है।
◆सामाजिक कार्यक्रमो में जाने पर बिना मतलब के खर्चो को भोगना पड़ेगा।
◆मनुष्य को अपनी नौकरी में बदलाव करने से फायदा मिलेगा।
◆मनुष्य को दूसरों का साथ नहीं मिलेगा।
11.कर्क राशि वालों के लिए नवम्बर महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को नवम्बर महीने आमदनी के तरह-तरह के साधन में परेशानी आएगी।
◆मनुष्य अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नये व्यापार को शुरू करने की सोच को कुछ समय तक रोकने से फायदा मिल सकता है।
◆मनुष्य के कार्यों में रुकावट के ऊपर रुकावट आने से एवं किसी का साथ नहीं मिलने से अपने कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे।
◆मनुष्य के द्वारा सही कार्य करने पर भी बदनामी मिलेगी।
◆मनुष्य को अपनी जगह से दूसरी जगह पर जाना होगा।
◆मनुष्य आपनी समस्याओं का हल निकालने में कम सफल होंगे।
◆मनुष्य के बिना मतलब के खर्चे बढ़ेंगे। जिससे मनुष्य का मन दुःखी होगा।
◆मनुष्य के द्वारा दूसरों के साथ बुरे व्यवहार करने पर दुःख होगा। जिससे मतभेद बढ़ेगा।
◆मनुष्य अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए नियमों को ताक में रखकर कार्य करने की कोशिश करेंगे। उस कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।
◆मनुष्य विशेष रूप से बने नियमों के विरुद्ध कार्य कर सकते हैं किसी भी क्षेत्र के कार्य की जिम्मेदारी बढ़ेगी।
12.कर्क राशि वालों के लिए दिसम्बर महीने का राशिफल:-निम्न प्रकार हैं-
◆कर्क राशि के मनुष्य को दिसम्बर महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुपये-पैसों की प्राप्ति होगी।
◆मनुष्य को महीने के बीच के समय में हालात ठीक होने लग जायेगा।
◆मनुष्य किसी तरह की नवीन भावी कार्यों की रचना कर सकते हैं।
◆मनुष्य को अपने कर्म की जगह पर मान-सम्मान बढेगा।
◆मनुष्य किसी समस्या का हल निकालने की क्रियाओं का माध्यम मिल सकता हैं।
◆मनुष्य अपने जीवन के क्षेत्रों में अच्छा साथ मिलने से प्रगति करेंगे।
◆मनुष्य नये लोगों के साथ तालमेल बैठाकर चलेगा। जिससे आपसी लगाव भी बढ़ेगा।
◆मनुष्य का धंधा अच्छा चलेगा।
कर्क लग्न या कर्क राशि वालों के लिए मुख्य वार:-दिनों में रविवार, सोमवार और मंगलवार शुभ वार है।
कर्क लग्न या कर्क राशि वालों के लिए मुख्य रंगों में:-रंगों में श्वेत,लाल और पीला रंग शुभ रंग है।
कर्क लग्न या कर्क राशि वालों के लिए अंक:-अंको में 4, 6, 8 अंक शुभ हैं।
कर्क राशि वाले मनुुुष्य का मैत्री सम्बन्ध:-कर्क लग्न राशि में जन्में जातक या जातिका को वृश्चिक, मकर, मीन लग्न वालों से मैत्री संबंध रखने पर अधिक लाभ मिल सकता है और साझेदारी कायम रह सकती हैं।
कर्क राशि वाले मनुुुष्य को 2022 मेंं करने योग्य उपाय एवं सावधानियाँ:-निम्नलिखित उपायों को करना चाहिए-
1.मनुष्य को सवा चार रत्ती का मोती चन्द्रमा में जड़वाकर अभिमंत्रित करके गले में पहनें।
2.मनुष्य को सोमवार का उपवास करना चाहिए।
3.मनुष्य को हमेशा या प्रदोष व्रत और प्रदोष के दिन शिवजी पर दुग्ध व मिश्री युक्त अभिषेक व शिवजी के परिवार का पूजन करें।
4.मनुष्य को शिव चालिसा का हमेशा पाठ करें।
5.मनुष्य चावल और चांदी का दान करें।
6.मनुष्य को कुंवारी कन्याओं को खीर व खाजा का भोजन करावें।
7.मनुष्य को मोती और रुद्राक्ष की माला अभिमंत्रित करके पहने।
8.कर्क लग्न राशि वालों की कुंडली में निर्बल हो व अशुभ चंद्रमा हो, तो गुस्सा या चिड़चिड़ापन आ जाता है। अतः स्वच्छ मोती या सफेद पुखराज पहनना लाभकारी और आरामदेह रहता है।
9.कष्टकारी समय में गायत्री पाठ करने से शांति मिलती हैं।
10.शनिग्रह एवं राहु ग्रह के बुरे प्रभाव से मुक्ति के लिए काले रंग की वस्तुओं एव शनि ग्रह व राहु ग्रह मंत्र, स्तोत्र का वांचन करना चाहिए।
12.शनि ग्रह से राहत के लिए शनि मुद्रिका को पहनना चाहिए।
13.गुरुवार का व्रतं करना चाहिए।
14.अधिक ठंड से बचना चाहिए।
15.मानसिक श्रम कम करना चाहिए।
16.मनुष्य को दूसरों की निंदा या आलोचना ठीक नहीं है।
17.मनुष्य को अपने आवेश का त्याग करना चाहिए।
18.बुरे व गलत कार्यों को करने से बचना चाहिए।