दैनिक राशियों के नतीजे दिनांक 05 , 06 और 07 फरवरी 2021 के (Results of daily amounts as on 05, 06 and 07 February 2021):-आज दिनांक 05 फरवरी 2021 तुला राशि में चन्द्रमा दोपहर 12: 45: 59 बजे तक रहेगा और वृश्चिक राशि का चन्द्रमा दोपहर 12:45:59 से शुरू होगा।जो कि 06 फरवरी को पूरे दिन और 07 फरवरी को 16:13:41 बजे तक रहेगा।वृश्चिक राशि में चन्द्रमा का मनुष्यों के जीवन में बारह राशियों में क्या असर रहेगा।आज दैनिक राशिफल के आधार पर मनुष्यों को क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए।यह दैनिक राशि फल चन्द्रमा की गति के आधार पर हैं। आज के दैनिक राशिफल से जान सकते है-
"देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।"
"विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।"
1.मेष राशि के नतीजे(🐐 चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ):-आज के दिन मे मेष राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेंंगे-पहले घर में मंगल,दशवें घर में सूर्य,शनि,के गुरु ग्रह,शुक्र ग्रह और बुध ग्रह और आठवें घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य को आज के दिन कष्टकारी रहेगा और मनुष्य को संभलकर रहने में ही भलाई होगी। मनुष्य की सेहत खराब रहेगी।मनुष्य को रुपयों-पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ सकता है।मनुष्य को अपने भाइयों और मित्रों का साथ नहीं मिलेगा।मनुष्य को अपने पारिवारिक जीवन और ग्रहस्थी जीवन में लड़ाई-झगड़े हो सकते है।मनुष्य के दुश्मन घात लगाए रहेंगे।मनुष्य को दुर्घटना से चोट लग सकती है। वाद-विवाद से बचे।कानूनी प्रडपंचो से दूर रहने से फायदा होगा। दूसरों के मामलों में टांग नहीं अड़ाए।मनुष्य को कारोबार में नुकसान हो सकता है।मनुष्य की आवक में कमी होगी।मनुष्य के बिना मतलब के खर्चों में बढ़ोतरी होगी।मनुष्य को जल्दबाजी से बचना होगा और गुस्सा कम करना होगा।
2.वृषभ राशि के नतीजें(🐂 ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):-आज के दिन में आज के दिन मे वृषभ राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-नवें घर में सूर्य,शनि,गुरु,बुध और शुक्र ग्रह की युति,बारहवें घर में मंगल और सातवें घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य को आज दिन फायदा होगा।मनुष्य की सेहत अच्छी रहने से अपने कामों को पूरे उत्साह से करेंगे। मनुष्य को बिना मांगे सहायता मिलेगी।मनुष्य को आज के दिन निवेश से फायदा होगा।मनुष्य को आज के दिन कहीं से सुखद न्यूज मिल सकती है।पढ़ाई करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।मनुष्य को प्रेम-प्रसंगों के मामले पक्ष के रहेंगे।मनुष्य को वाद-विवाद में अपने पक्ष का नतीजा मिलेगा।मनुष्य को अपने दुश्मनों से परेशानी से छुटकारा मिलेगा।मनुष्य को अपने जीवनसाथी से प्यार मिलेगा और मनुष्य को स्त्री सुख की प्राप्ति होगी।मनुष्य को न्यायालय में चल रहे कानूनी मामलों में फायदा होगा।मनुष्य को राजकीय कार्यो में फायदा और काम बन जाएंगे।मनुष्य का कारोबार अच्छा और आवक की बढ़ोतरी होगी।मनुष्य अपने परिवार के लोगों के लिए सुख-साधनों में वृद्धि करेगा।नोकरी करने वालो को सहकर्मी से सम्मान मिलेगा।
3.मिथुन राशि के नतीजे(👫🏻का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह):आज के दिन मे मिथुन राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है,जो इस तरह रहेगा-मनुष्य के ग्रह गोचर में आठवें घर में शनि,गुरु,शुक्र,बुध एवं सूर्य ग्रह की युति,ग्याहरवें घर में मंगल और छठे घर में सोम ग्रह के रहने से आज के दिन अच्छे और बुरे दोनों तरह के समाचारों की प्राप्ति होगी। मनुष्य की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।मनुष्य को भाइयो और दोस्तों का साथ और सहयोग मिलेगा।मनुष्य के अटके काम बनने लगे जाएंगे। मनुष्य को निवेश से फायदा होगा।मनुष्य को प्रेम के मामलों में संभलकर रहना होगा। सन्तान कहने में नहीं रहेगी।पढ़ाई करने वालों का मन नहीं लगेगा।मनुष्य को अपने विरोधी की गतिविधियों पर ध्यान रखने पर फायदा होगा।मनुष्य के द्वारा की गई मेहनत का फल बहुत लेट मिलेगा,लेकिन जरूर मिलेगा। मनुष्य को अपने पारिवारिक जीवन और जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।मनुष्य को ऋण से मुक्ति मिलेगी।मनुष्य का कारोबार ठीक रहेगा और आवक में उतार-चढ़ाव रहेगा।मनुष्य को कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।मनुष्य को अनावश्यक व्यय भी करना पड़ेगा।मनुष्य को जोखिम के कामों को करते समय सोच-समझकर ही करने से फायदा होगा। मनुष्य को अपनी बोली का ध्यान देना होगा।
4.कर्क राशि के नतीजे(🦀ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):-आज के दिन मे कर्क राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेेेगा-गोचर की ग्रह स्थिति में सातवें घर में शुक्र,शनि,सूर्य व गुरु की युति,आठवें घर में बुध ग्रह,दशवें घर में मंगल ग्रह और पांचवे घर में चन्द्रमा होने आज का दिन अच्छा रहेगा। मनुष्य की सेहत अच्छी रहेगी। मनु को मन मुताबिक भोजन की प्राप्ति होगी।मनुष्य को दोस्तों से मुलाकात और उनके साथ अपना समय बिताएंगे।घूमने के लिए पिकनिक आदि जगह पर जा सकते है। मनुष्य अपनी बुद्धि कौशल से अपने सभी कामों को करवालेंगे। मनुष्य के अटके हुए काम बनने लगेंगे।मनुष्य को निवेश से फायदा होगा।मनुष्य को अपनी सन्तान से खुशखबरी मिलेगी। प्रेमी-पंखीडो में प्यार बढेगा।विद्यार्थियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छी न्यूज प्राप्त होंगे।मनुष्य के शत्रु हर मानेंगे।मनुष्य को जोखिम के कामो को करने से बचना होगा।मनुष्य को गृहस्थी जीवन का सुख और प्यार मिलेगा।मनुष्य का धंधा अच्छा रहने से आवक होगी। मनुष्य को बाहरी जीवन और पारिवारिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मनुष्य को जुआ,सट्टा और लॉटरी खेलने वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा।मन के शुद्ध रहने से निराशा के भाव खत्म होंगे।
5.सिंह राशि के नतीजे(🦁 मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):-आज के दिन मे सिंह राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-मनुष्य की राशि से गोचर के छठे घर में शुक्र सूर्य,शनि,गुरु और बुध ग्रह होने से,नवें घर में मंगल और चौथे घर में सोम रहने से मनुष्य को आज के दिन दुखद न्यूज मिल सकते है। मनुष्य को रुपयों-पैसों की तंगी रहेगी। मनुष्य की सेहत खराब रहेगी।मनुष्य को चारों तरफ से कोई भी मदद नहीं मिलेगी।मनुष्य का मन डर से भरा और अशांत रहेगा।मनुष्य को अपने परिवार में दुःख महसूस होगा।मनुष्य के बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे।मनुष्य को काम करने की इच्छा नहीं होगी और कामों असफलता मिलेगी। मनुष्य के माता का स्वावस्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मनुष्य को वाहन से नुकसान होगा।मनुष्य को धन का नुकसान हो सकता है।मनुष्य को बिना मतलब का लड़ाई-झगड़े होंगे।मनुष्य के विरोधी हावी होने।मनुष्य कहीं से ऋण लेना पड़ सकता है। कानूनी विवादों से दूर रहने पर फायदा होगा। वाणी का ध्यान रखें।मनुष्य को उतावलापन से कोई भी काम को नहीं करने लाभ होगा।मनुष्य का कारोबार में आवक कम होगी।मनुष्य को बिना मतलब के खर्चे बढ़ेंगे।दाम्पत्य जीवन में क्लेश होगा।मनुष्य को चोट लग सकती है।
6.कन्या राशि के नतीजे(🙎🏻♀️ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):-आज के दिन मे कन्या राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा- पांचवे घर में सूर्य,गुरु,शुक्र,बुध और शनि ग्रह,आठवें घर में मंगल ग्रह और तीजे घर में चन्द्रमा होने से मनुष्य के लिए शुभ गोचरफल प्राप्त होंगे।मनुष्य के द्वारा हाथ मे लिए हुए कार्यों में सफलता एवं यश प्राप्त होंगे। इस दिन में कई गई यात्रा सफल होगी।यात्रा में कष्ट नहीं होते है। मित्रों एवं बन्धुओं से भेंट होगी तथा मित्रता मजबूत होगी। मनुष्य को अपने व्यवसाय में पराक्रम एवं पुरूषार्थ के आधार पर लाभ होगा। मनुष्य को अपने भाई-बन्धुओं से सम्बन्धो में सुधार होगा।विद्या एवं परीक्षा आदि में अनुकूल वातावरण बनेगा।मनुष्य को वस्त्राभूषण पर खर्च होगा। मनुष्य को स्त्रियों से मित्रता एवं लाभ होंगे। मनुष्यों के लिए सभी प्रकार से अनुकूल वातावरण रहेगा।मनुष्य को वाद-विवाद में विजय की प्राप्ति होगी।मनुष्य को अपने कारोबार में फायदा और आवक की बढ़ोतरी होगी। मनुष्य को प्रेम के मामलों में सफलता मिलेगी। मनुष्य को पारिवारिक जीवन और गृहस्थी जीवन में सुख और प्यार की प्राप्ति होगी। मनुष्य को नोकरी की क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
7.तुला राशि के नतीजे(⚖रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):-आज के दिन मे तुला राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-ग्रह गोचर में चौथे घर में सूर्य,शनि,गुरु,बुध व शुक्र ग्रह की युति,सातवें घर में मंगल और दुजे घर में सोम ग्रह मनुष्य को आज के दिन अधिक अशुभ फल मिलेगा।मनुष्य की सेहत में परेशानी रहेगी।मनुष्य को नेत्र में दुखावा रहेगा।मनुष्य को धनहानि होगी।मनुष्य के बनते हुए कार्यों में विघ्न या रुकावटें आएगी।मनुष्य के परिवार में तनाव रहेगा।मनुष्य को दाम्पत्य जीवन में क्लेश होगा। मनुष्य को परस्पर वाद-विवाद या तर्क होंगे। मनुष्य को अपने कार्यों में मन नहीं लगेगा।भलाई के कार्यों में अपयश मिलेगा।पढ़ाई करने वालों के लिए दिन खराब रहेगा।मनुष्य को कारोबार में हानि हो सकती है और आवक में कमी रहेगी। मनुष्य को स्वयं की गलतियों से मान-सम्मान को ठेस पहुचेगी। मन में अस्थिरता रहेगी। कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं हो पावेगा। मनुष्य को अनावश्यक व्यय होगा।मनुष्य को जोखिम के कार्यों को करने से बचना होगा।जल्दबाजी से बचे। अपनी वाणी का ध्यान रखें।
8.वृश्चिक राशि के नतीजे(🦂 तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):-आज के दिन मे वृश्चिक राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-ग्रह गोचर मेंतीजे घर में सूर्य,शनि,गुरु, शुक्र ग्रह और बुध ग्रह,छठे घर में मंगल ग्रह और पहले घर में चन्द्रमा आज के दिन मनुष्य के अच्छा रहेगा।मनुष्य की सेहत अच्छी रहेगी,जिससे कोई भी तरह के काम को करने में रुचि रहेगी।मनुष्य को अपने मन के मुताबिक भोजन की चाह पूरी होगी।मनुष्य को अपने भाई-बन्धुओं का साथ मिलेगा।मनुष्य को अपने मित्रों का साथ मिलेगा।मनुष्य को आज के दिन नये वस्त्र पहनने में रुचि होगी।मनुष्य को अपनी माता से सुख की प्राप्ति होगी।मनुष्य के द्वारा वाहन का सुख मिल सकता है।मनुष्य आज के दिन भूमि और मकान के बारे में निवेश करने से फायदा हो सकता है।मनुष्य को सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी।विद्यार्थियों को थोड़ा सम्भलकर ही अपने पढ़ाई करनी होगी।मनुष्य को शत्रुओं पर विजय मिलेगी।मनुष्य को परिवार और गृहस्थी जीवन में प्यार और लगाव बढेगा।मनुष्य को अपने साझेदार के साथ मेलजोल बढेगा।मनुष्य को किसी भी तरह से किसी दूसरों के बहकावे में नहीं आने पर फायदा होगा। मनुष्य को अपने कारोबार में आवक अच्छी रहेगी।मनुष्य को नौकरी के क्षेत्र में कोई जिम्मेदारी काम मिल सकता है। मनुष्य अपने परिवार के लिए सुख-सुविधाओं को जुटाने में लगा रहेगा जिससे रुपये-पैसों का खर्च भी होगा।मनुष्य को आज के लंबी यात्रा करने के योग भी बन सकते है।
9.धनु राशि के नतीजे(🏹 ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे):-आज के दिन मे धनु राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा- ग्रह गोचर में दूसरे घर में सूर्य,शनि,गुरु,शुक्र ग्रह और बुध,पांचवे घर मे मंगल और बारहवे में चन्द्रमा रहने से आज के दिन मनुष्य के लिए कष्टकारी दिन रहेगा।मनुष्य को संभलकर रहना होगा।मनुष्य को आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा।मनुष्य को अपने मित्रों से झगड़ा हो सकता है।मनुष्य डरा-डरा रहेगा।मनुष्य को आंख में दुखवा हो सकता है।चोट व रोग का मनुष्य को डर रहेगा।जीवनसाथी की बीमारी से चिंता बढ़ेगी।व्यापार में कुछ बाधा आ सकती है। मनुष्य को यात्रा में जाना पड़ सकता है।मनुष्य को झगड़े आदि से बच कर रहे,वाहन और धन का नुकसान हो सकता है।मनुष्य को सन्तान से कष्ट प्राप्त हो सकता है। मनुष्य को अपने कटुम्बियों से झगड़ा होगा। पढ़ाई में बाधा आएगी।दाम्पत्य जीवन मे कष्ट होगा। आत्मविश्वास में कमी को झेलना पड़ सकता है।मनुष्य को राजकीय बाधा आ सकती है।मनुष्य को बिना मतलब का खर्च भोगना पड़ सकता है।
10.मकर राशि के नतीजे(🐊 भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी):-आज के दिन मे मकर राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेगा-पहले घर में शनि,गुरु,शुक्र,बुध और सूर्य,चौथे घर में मंगल और ग्यारहवे घर में चन्द्रमा होने से आज के दिन मनुष्य के द्वारा किये गए कार्य सफल रहेंगे।मनुष्य की सेहत में उतार-चढ़ाव होते हुए भी सेहत ठीक रहेगी।मनुष्य को धन की बढ़ोतरी होगी।मनुष्य को भाइयो और मित्रों का साथ और सहयोग रहेगा।माता के स्वास्थ्य में परेशानी रह सकती है।मनुष्य को सन्तान से सुख की प्राप्ति होगी। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।प्रेम प्रसंग के मामलों में प्रेम बढेगा। मनुष्य के शत्रु हार मानेंगे।मनुष्य को वाद-विवाद से बचकर रहना होगा।मनुष्य को कोर्ट-कचहरी के मामलों के पक्ष में आते-आते रह जायेगा।मनुष्य को पारिवारिक और दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी।मनुष्य को अपने कारोबार में फायदा होगा। मनुष्य को वाहन सुख मिलेगा।मनुष्य को सामाजिक और अपने कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मनुष्य के घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।मनुष्य को मशीनरी कार्य में संभलकर रहना होगा। मनुष्य को नौकरी के क्षेत्र में अपने सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। मनुष्य को जरा सावधान रहना होगा।मनुष्य का व्यय बढेगा।
11.कुंभ राशि के नतीजे(🏺 गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):-आज के दिन मे कुंभ राशि के मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेेगा-तीजे घर में मंगल,बारहवें घर में शुक्र,बुध, सूर्य,शनि एवं गुरु और चन्द्रमा दशवें घर में होने से मनुष्य को आज के दिन अच्छा रहेगा।मनुष्य की सेहत में परेशानी रहेगी अपनी सेहत का ख्याल रखने से राहत प्राप्त होगी।मनुष्य को धन की प्राप्ति होगी। मनुष्य को पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।मनुष्य को सन्तान सुख की प्राप्ति होगी। मनुष्य को भाइयों का साथ रहेगा।मनुष्य को भूमि निवेश में फायदा रहेगा। प्रेम के मामलों में राहत रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।मनुष्य को अपने विरोधियों को कम नहीं आंकने पर फायदा होगा।मनुष्य को किसी निजी मनुष्य से मान हानि हो सकती है।मनुष्य को दाम्पत्य जीवन सुख मिलेगा।मनुष्य के द्वारा नये अनुबन्ध के काम मिल सकते है।मनुष्य का कारोबार उच्चस्तर पर रहेगा।आवक में बढ़ोतरी होगी।मनुष्य को अपने कारोबार के लिए यात्रा के योग बनेंगे।नौकरी करने वालों के लिए दिन खुशी से बीतेगा।
12.मीन राशि के नतीजे(🐋दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):-आज के दिन मे मीन राशि वाले मनुष्यों के जीवन में असर होने वाले है जो इस तरह रहेेेगा- ग्रह गोचर में दुजे घर में मंगल,दशवें घर में रवि ग्रह,मन्द ग्रह ,गुरु,शुक्र ग्रह और बुध और नवें घर में चन्द्रमा के होने से आज के दिनशुुुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।मनुष्य की सेहत ठीक रहेगी।मनुष्य को धन की प्राप्ति होने से और अपने काम बनने से खुशी होगी।मनुष्य को भाइयों और दोस्तों से मुलाकात होगी।मनुष्य को धर्म और कर्म के कामों केओ करने की चाह रहेगी और भलाई के कामों को करेंगे।मनुष्य को किस्मत का साथ मिलेगा।अपने अटके हुए कामों को पूरा करवालेंगे।मनुष्य बाहरी और सामाजिक जीवन में यश,कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।मनुष्य को मसल में दर्द होगा।मनुष्य को धन साफ के साथ धन हानि भी होगी।मनुष्य को सन्तान से दुख मिलेगा।मनुष्य को अपने कारोबार में ध्यान से फायदा होगा।मनुष्य को कोई हादसा भी हो सकता है।मनुष्य को नोकरी के क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मनुष्य को जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
।।आज का दिन सभी के लिए मंगलमय रहें।।
।।शुभम भवतु।।